Xiaomi 13T सीरीज फोंस की कीमत और डिजाइन लॉन्च से पहले लीक, 26 सितंबर को होगी एंट्री

Join Us icon
Xiaomi 13T series Global launch date set for 26 September
Highlights

  • Xiaomi 13T सीरीज दो फोन पेश किए जाएंगे।
  • फोंस ब्लैक, ग्रीन और ब्लू कलर में सामने आए हैं।
  • डिवाइस में 512GB स्टोरेज तक स्टोरेज मिल सकता है।

शाओमी अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 13T Series को ग्लोबल टेक मंच पर आने वाले 26 सितंबर को पेश करने वाला है। इसमें Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro जैसे डिवाइस एंट्री लेंगे। वहीं, लॉन्च से पहले दोनों फोन की कीमत, डिजाइन रेंडर्स और कलर ऑप्शन का लीक सामने आया है। आइए, आगे आपको पूरी जानकारी इस पोस्ट में विस्तार से बताते हैं।

Xiaomi 13T सीरीज प्राइस और डिजाइन (लीक)

Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro की कीमत और रेंडर्स का लीक Appuals द्वारा सामने आया है।

  • रिपोर्ट में Xiaomi 13T सीरीज की यूरोपीय कीमत का भी खुलासा हुआ है।
  • बताया गया है कि Xiaomi 13T का 8GB रैम + 256GB ऑप्शन €699 यानी करीब 62,200 रुपये का होगा।
  • जबकि Xiaomi 13T Pro के 12GB रैम + 512GB स्टोरेज की कीमत €899 यानी लगभग 79,960 रुपये रखी जा सकती है।
  • लीक में सामने आया रेंडर में आप देख सकते हैं कि Xiaomi 13T सीरीज फोंस ब्लैक, ग्रीन और ब्लू कलर में सामने आए हैं।
  • फोन के ब्लैक और ग्रीन ऑप्शन में ग्लास बैक पैनल है। जबकि ब्लू कलर में फॉक्स लेदर फिनिश है।

Xiaomi 13T सीरीज लॉन्च डेट

शाओमी ने ऑफिशियल तौर पर ऐलान किया है कि Xiaomi 13T सीरीज की एंट्री 26 सितंबर को होगी। इसमें Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro स्मार्टफोन को बर्लिन में आयोजित इवेंट में स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2:00 बजे पेश किया जाएगा।

Xiaomi 13T के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Xiaomi 13T में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।
  • प्रोसेसर: यह फोन MediaTek Dimensity 8200 Ultra चिपसेट के साथ लॉन्च हो सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में फोन में 8जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
  • कैमरा: डिवाइस के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50MP का Sony IMX707, OIS प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP और 2MP के दो अन्य कैमरा लेंस लगाए जा सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात सामने आई है।
  • बैटरी: स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
  • OS: Xiaomi 13T फोन एंड्राइड 13 आधारित MIUI 14 पर बेस्ड रखा जा सकता है।

Xiaomi 13T Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Xiaomi 13T Pro में भी 6.67 OLED डिस्प्ले लगाया जा सकता है। इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: यह फोन MediaTek Dimensity 9200+ चिपसेट की ताकत के साथ एंट्री ले सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में यह फोन 16जीबी रैम +1टीबी इंटरनल स्टोरेज वाला हो सकता है।
  • कैमरा: Xiaomi 13T Pro में शानदार Leica लेंस वाला कैमरा मिलेगा। जिसमें 50MP प्राइमरी Sony IMX707 लेंस, 13MP अल्ट्रा-वाइड Omnivision OV138 लेंस और 50MP टेलीफोटो Omnivision OV50D लेंस लगाया जा सकता है।
  • बैटरी: Xiaomi 13T Pro और भी दमदार 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh बैटरी वाला हो सकता है।
  • OS: यह फोन भी एंड्राइड 13 आधारित MIUI 14 पर आ सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here