Xiaomi 13T सीरीज की ग्लोबल लॉन्च डेट कंपनी ने की कंफर्म, 26 सितंबर को पेश होंगे स्मार्टफोन

Join Us icon
Xiaomi 13T series Global launch date set for 26 September
Highlights

  • Xiaomi 13T फोंस का लॉन्च 26 सितंबर को बर्लिन में तय हुआ है।
  • Xiaomi 13T सीरीज में 13T और 13T Pro पेश किए जाएंगे।
  • डिवाइस में Leica लेंस वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।

शाओमी ने अपनी फ्लैगशिप Xiaomi 13T Series को ग्लोबल लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। इसमें कंपनी Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro को पेश करने वाली है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किए गए पोस्ट में बताया गया है कि यह डिवाइस आने वाले 26 सितंबर को बाजार में दस्तक देंगे। आइए, आगे आपको दोनों मोबाइल से जुड़ी तमाम बातें विस्तार से बताते हैं।

Xiaomi 13T सीरीज लॉन्च डेट

  • सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शाओमी के ऑफिशियल हैंडल से सामने आया है कि Xiaomi 13T सीरीज की एंट्री 26 सितंबर को होने वाली है।
  • आप नीचे दिए गए पोस्ट में देख सकते हैं कि यह डिवाइस 26 सितंबर को बर्लिन के स्थानीय समय अनुसार दोपहर 2:00 बजे पेश किए जाएंगे।
  • पोस्ट में मोबाइल में मिलने वाला Leica कैमरा लेंस का जिक्र भी किया गया है।

Xiaomi 13T के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Xiaomi 13T में क्रिस्टलरेस 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: यह मोबाइल फोन MediaTek Dimensity 8200 Ultra चिपसेट से लैस रखा जा सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में फोन में 8जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: डिवाइस के बैक पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसमें 50MP का Sony IMX707, OIS प्राइमरी कैमरा के साथ 8MP और 2MP के दो अन्य कैमरा लेंस दिए जा सकते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा मौजूद हो सकता है।
  • बैटरी: स्मार्टफोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000एमएएच की बैटरी मिलने की उम्मीद है।
  • OS: डिवाइस एंड्राइड 13 आधारित MIUI 14 पर रन कर सकता है।

Xiaomi 13T Pro के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Xiaomi 13T Pro में भी क्रिस्टलरेस 6.67 OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें भी 144Hz रिफ्रेश रेट और 1.5K रिजॉल्यूशन दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: यह मोबाइल फोन MediaTek Dimensity 9200+ चिपसेट से लैस हो सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में फोन में 16जीबी रैम +1टीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • कैमरा: Xiaomi 13T Pro में शानदार Leica लेंस वाला कैमरा होगा। जिसमें 50MP प्राइमरी Sony IMX707 लेंस, 13MP अल्ट्रा-वाइड Omnivision OV138 लेंस और 50MP टेलीफोटो Omnivision OV50D लेंस दिया जा सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में Xiaomi 13T Pro में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • OS: डिवाइस एंड्राइड 13 आधारित MIUI 14 पर रन कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here