Xiaomi 13T Pro लॉन्च से पहले IMDA साइट पर हुआ लिस्ट, जानें फोन की डिटेल
Xiaomi अपनी Xiaomi 13T सीरीज पर काम कर रही है। इसमें Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro जैसे दो डिवाइस लॉन्च किए जा सकते हैं। हालांकि कंपनी ने कोई आधारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन फोंस को आने वाले सितंबर में लाया जा सकता है। वहीं, सीरीज का Xiaomi 13T Pro मॉडल IMDA साइट पर सामने आया है। इसके साथ ही लीक में स्पेसिफिकेशन और कीमत की डिटेल भी मिली है। जिसे आप इस पोस्ट में पढ़ सकते हैं।
Xiaomi 13T Pro की IMDA लिस्टिंग
- आईएमडीए लिस्टिंग में नया Xiaomi 13T Pro स्मार्टफोन मॉडल नंबर 23078PND5G के साथ सामने आया है।
- Xiaomi 13T Pro का IMDA सर्टिफिकेशन पर आना दर्शाता है कि स्मार्टफोन का ग्लोबल लॉन्च अब दूर नहीं है।
- IMDA सर्टिफिकेशन में यह भी सामने आया है कि डिवाइस में ब्लूटूथ, वाई-फाई और एनएफसी कनेक्टिविटी मौजूद होगी।
Xiaomi 13T Pro की कीमत (लीक)
- लीक के अनुसार Xiaomi 13T सीरीज फोन सबसे पहले ग्लोबल लॉन्च होंगे। जिसके बाद इन्हें इंडिया में पेश किया जा सकता है।
- 13T Pro £799 यानी करीब 83,000 रुपये का हो सकता है। यह प्राइस अमेज़न की UK साइट पर गलती से सामने आई थी।
- यह भी पता चला था की यूजर्स को Xiaomi 13T Pro के लिए Meadow Green कलर ऑप्शन मिल सकता है।
Xiaomi 13T Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- डिस्प्ले: Xiaomi 13T Pro में भी क्रिस्टलरेस AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट और हाई रिजॉल्यूशन की पेशकश होगी।
- प्रोसेसर: फोन में 4nm चिपसेट मिल सकता है। जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 या MediaTek Dimensity 9200+ होने की उम्मीद है।
- स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में डिवाइस 12 जीबी रैम +512 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आ सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में Xiaomi 13T Pro में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी दी सकती है।
- कैमरा: इस प्रो वर्जन में शानदार Leica लेंस वाला कैमरा मिलने की उम्मीद है। वहीं, अन्य कैमरा डिटेल की जानकारी नहीं मिली है।
- ओएस: नए डिवाइस को एंड्राइड 13 आधारित MIUI 14 पर बेस्ड रखा जा सकता है।