Xiaomi 13T और 13T Pro प्राइस और स्पेसिफिकेशंस हुए लीक, लॉन्च से पहले ही सामने आई डिटेल्स

Join Us icon
xiaomi-13t-and-xiaomi-13t-pro-key-specifications-leak
Highlights

  • Xiaomi 12T के अपग्रेड के तौर पर 13T फोंस लॉन्च होंगे।
  • Xiaomi 13T में क्रिस्टलरेस AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है।
  • फोंस में शानदार Leica लेंस वाला कैमरा होगा।

Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro प्रीमियम स्मार्टफोन का लॉन्च अब ज्यादा दूर नहीं है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कंपनी Xiaomi 12T सीरीज के अपग्रेड के तौर पर 13T फोंस लॉन्च करेगी। दोनों फोन सितंबर के महीने में लॉन्च होने की उम्मीद है। वहीं अब टिपस्टर स्नूपीटेक द्वारा शेयर किए गए लीक में डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस और कीमत तक की डिटेल बता दी गई है।

Xiaomi 13T के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: टिपस्टर के अनुसार Xiaomi 13T में क्रिस्टलरेस AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करेगा।
  • प्रोसेसर: यह मोबाइल फोन 4nm फ्लैगशिप चिपसेट से लैस रखा जा सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में फोन में 8 जीबी रैम + 256 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • OS: डिवाइस एंड्राइड 13 आधारित MIUI 14 पर रन कर सकता है।
  • कैमरा: स्मार्टफोन में शानदार Leica लेंस वाला कैमरा होगा।
  • बैटरी: Xiaomi 13T 67W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी से लैस हो सकता है।
4 october Xiaomi 12T and Xiaomi 12T pro launch date
Xiaomi 12T

Xiaomi 13T Pro के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

  • डिस्प्ले: टिपस्टर के अनुसार Xiaomi 13T Pro में भी क्रिस्टलरेस AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है। जो 144Hz रिफ्रेश रेट वाला होगा।
  • प्रोसेसर: यह मोबाइल फोन भी 4nm चिपसेट से लैस हो सकता है लेकिन इसमें और भी दमदार चिपसेट होगा।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में फोन में 12 जीबी रैम +512 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • OS: डिवाइस एंड्राइड 13 आधारित MIUI 14 पर रन कर सकता है।
  • कैमरा: इस प्रो वर्जन में भी शानदार Leica लेंस वाला कैमरा होगा। हालांकि अन्य कैमरा डिटेल अभी नहीं मिली है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में Xiaomi 13T Pro में और भी ज्यादा 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी हो सकती है। इसके अलावा दोनों फोन चार्जर के साथ आने की उम्मीद है।

Xiaomi 13T और Xiaomi 13T Pro कीमत लीक

लीक के अनुसार Xiaomi 13T सीरीज फोन सबसे पहले ग्लोबल लॉन्च होंगे। जिसके बाद इन्हें इंडिया में पेश किया जा सकता है। Xiaomi 13T की कीमत £599 यानी करीब 62,000 रुपये हो सकती है। जबकि 13T Pro £799 यानी करीब 83,000 रुपये का हो सकता है। इसके अलावा यूजर्स को Xiaomi 13T के लिए ब्लैक और Xiaomi 13T Pro के लिए Meadow Green कलर मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here