BGMI गेम को बैन हुए छह महीने हुए, जानें अब तक क्या कुछ हुआ

BGMI गेम को लेकर दावे किए जा रहे हैं कि यह गेम भारत में 15 जनवरी को Google Play Store पर वापसी कर सकता है।

Join Us icon
bgmi unban date, bgmi unban, bgmi unban news, bgmi unban india, bgmi unban news today, bgmi ban in india, bgmi unban in india, bgmi unban date in india, bgmi unban kab hoga, unban bgmi, bgmi india ban news, unban date, bgmi unban date news, bgmi unban new news, unban news, bgmi unban date and time, bgmi unban new update, bgmi unban date in india 2022, bgmi unban date today, bgmi unban confirmation, bgmi unban today news, bgmi unban latest news, bgmi unban update
Highlights

  • BGMI गेम को भारत में बैन हुए करीब 6 महीने हो चुके हैं।
  • BGMI गेम को सिक्योरिटी कारणों से भारत में बैन किया गया है।
  • BGMI की वापसी का इंडियन बैटल रोयाल फैन्स को बेसब्री से इंतजार है।

Battlegrounds Mobile India (BGMI) गेम को भारत में 2021 में लॉन्च किया गया था। यह गेम PUBG Mobile का इंडियन वेरिएंट था जो कुछ बदलावों के साथ भारत में पेश किया गया है। गेम कुछ दिनों में खूब लोकप्रिय हुआ लेकिन भारत सरकार ने एक बार फिर से यूजर्स का डेटा चाइनीज सर्वर में माइग्रेट करने को लेकर गेम पर जुलाई 2022 में बैन लगा था।

पिछले छह महीने से यह गेम भारत में बैन है। इस गेम के फ़ैन्स BGMI की भारत की वापसी को लेकर बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। गेम के डेवलपर क्राफ्टन (Krafton) ने वापसी को लेकर काफ़ी कोशिश की हैं। इसके साथ ही क्राफ्टन ने एक बयान जारी कर कहा था कि वह गेम की वापसी को लेकर उसकी हर संभव कोशिश अभी भी जारी है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स और यूट्यूब कंटेंट क्रिएटर्स दावे कर रहे हैं कि गेम 15 जनवरी को गूगल प्ले स्टोर पर वापसी कर सकता है लेकिन इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई हैं।

सिक्योरिटी कारणों से लगा बैन

जैसा कि हमने बताया कि BGMI गेम को भारत सरकार ने सिक्योरिटी का हवाला देते हुए बैन किया था। गेम को केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) ने आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत बैन किया है। गेम में बैन के बाद से ही यह Google Play Store और Apple App Store पर उपलब्ध नहीं है।

bgmi

BGMI पर बैन लगाने को लेकर भारत सरकार ने ऑफिशियल बयान तो जारी नहीं किया लेकिन ख़बरों की माने तो PUBG के रिब्रांड वर्जन BGMI को लेकर कहा जा रहा था कि इस गेम के बैकएंड में अभी भी चाइनीज़ कंपनी Tencent काम कर रही थी। इसके साथ ही यह भारतीय यूज़र्स का डेटा चाइनीज़ सर्वर में ट्रांसफ़र कर रहा था, जिसके चलते सिक्योरिटी कारणों से गेम को भारत में बैन किया गया है।

Krafton का बयान

बैन के बाद से Krafton ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर प्लेयर्स को बताया कि वे भारत में वापसी को लेकर MeitY के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। इसके बाद पिछले साल नवंबर 2022 में एक प्रेस रिलीज़ जारी कर क्राफ्टन ने बताया कि वे गेम की वापसी के लिए उसके प्रयास जारी है। इसके साथ ही कंपनी का कहना था कि वह इंडियन गेमिंग मार्केट में अपना निवेश भी जारी रखेगा। यह भी पढ़ें : BGMI 2.4 Update : PUBG Mobile की तरह क्या BGMI को भी मिलने जा रहा नया अपडेट

अब आगे क्या होगा?

BGMI की वापसी को लेकर क्राफ्टन शुरुआत से एक ही बात कर रहा है। इसके साथ ही क्राफ्टन ने BGMI के बैन होने के बाद The Callisto Protocol (द कैलिस्टो प्रोटोकॉल) को भारत में रिलीज कर चुका हैं। इसके साथ वह इस साल की शुरुआत में एक और गेम Defense Derby (डिफेंस डर्बी) को लॉन्च करने वाला है। इसके साथ ही क्राफ्टन का कहना है कि इंडियन गेमिंग मार्केट में निवेश को जारी रखेगा। ऐसे में देर-सबेर BGMI गेम की भारत में वापसी संभव हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here