दिसंबर 2023 में लॉन्च होंगे ये टॉप फोन्स

OnePlus 12

लॉन्च डेटः 5 दिसंबर (चीन)

OnePlus 12 एमोलेड स्क्रीन और 2K रिजॉल्यूशन सपोर्ट के साथ 50MP का ट्रिपल रियर कैमरा होने की उम्मीद है। इसे 5400 एमएएच बैटरी और 100वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ आने की संभावना है।

Realme GT 5 Pro

लॉन्च डेटः 7 दिसंबर (चीन)

Realme GT 5 Pro में 5,400mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग होने की उम्मीद है। इसे Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 SoC के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। 

Infinix Smart 8 HD 

लॉन्च डेटः 8 दिसंबर (भारत)

Infinix Smart 8 HD में 6.6-इंच डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने की उम्मीद है। इसमें आपको मैजिक रिंग फीचर भी मिल सकता है। इसे किफायती रेंज में पेश किए जाने की उम्मीद। 

Redmi 13C

लॉन्च डेटः 6 दिसंबर (भारत)

रेडमी 13C में 6.74 इंच डिस्प्ले, MediaTek Helio G99 प्रोसेसर, 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज होने की उम्मीद है। 50MP रियर कैमरा के साथ 5000mAh की बैटरी मिल सकती है। 

Infinix Hot 40 

लॉन्च डेटः 9 दिसंबर (ग्लोबल)

Infinix Hot 40 में 6.76 इंच डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और मीडियाटेक हीलिओ जी88 चिपसेट के साथ पेश किए जाने की संभावना है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा हो सकता है।

iQOO 12 5G

लॉन्च डेटः 12 दिसंबर (भारत)

iQOO 12 को स्नैपड्रैगन 8 Gen 3 चिपसेट, 6.78-इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किए जाने की संभावना है। इसमें 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज होने की उम्मीद। 

Tecno Spark Go 2024

लॉन्च डेटः दिसंबर (संभावित, भारत)

Tecno Spark Go 2024 को 90Hz डिस्प्ले, Unisoc T606 प्रोसेसर, 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम (वर्चुअल रैम के साथ) लॉन्च किया जा सकता है। 5,000mAh बैटरी और कीमत 8000 रुपये होने की उम्मीद।