OPPO Reno 11 Pro क्यों खरीदें, जानें ये 9 कारण

ओप्पो रेनो11 प्रो बेहद प्रीमियम दिखती है। रियर पैनल की फिनिशिंग शानदार है। कैमरा मॉड्यूल इसके खूबसूरती को और बढ़ाता है। रेनो11 प्रो का वजन लगभग 181 ग्राम है।

डिजाइन

ओप्पो रेनो11 प्रो में 10-बिट 6.68-इंच 3डी कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। इसमें एचडीआर 10+ और 120Hz रिफ्रेश रेट है। 

डिस्प्ले

OPPO Reno 11 Pro में 50MP+32MP+8MP रियर कैमरा है। इसमें HyperTone imaging engine है, जो फोटो को शार्प और कलरफुल बनाने में मदद करता है। कैमरा का रिजल्ट बेहतर रहता है। 

रियर कैमरा 

OPPO Reno 11 Pro में 32MP फ्रंट कैमरा है। यह ओपन लूप फोकस मोटर और ऑटो फोकस जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है। इस कैमरे से 4के वीडियो रिकॉर्डिंग भी 30एमपीएस पर की जा सकती है।

फ्रंट कैमरा 

रेनो11 प्रो में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 प्रोसेसर के साथ 12GB रैम व 256GB स्टोरेज है। आमतौर पर परफॉर्मेंस अच्छा रहता है। गेमिंग परफॉर्मेंस भी ठीक है। 

परफॉर्मेंस

Reno11 Pro का बेंचमार्क स्कोर अच्छा है, लेकिन इसका स्कोर वनप्लस नॉर्ड 3, रेडमी नोट 13 प्रो+ और iQOO Neo 7 Pro से कम है। 

बेंचमार्क  स्कोर 

Reno11 Pro  एंड्रॉयड 14 पर आधारित ColorOS 14 पर रन करता है। इसमें टेक्स्ट या फाइलों को सेव करने के लिए फाइल डॉक है। साथ ही स्मार्ट इमेज मैटिंग भी है, जो iOS के क्विक लुक कटआउट से प्रेरित है। 

सॉफ्टवेयर 

ओप्पो रेनो11 प्रो में 4,600mAh बैटरी और 80W SuperVOOC चार्जिंग है। फोन लगभग 25 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। फुल चार्ज होने में 45 मिनट तक का समय लग सकता है।

बैटरी-चार्जिंग

39,999 रुपये वाला ओप्पो रेनो11 प्रो हो सकता है अपने सेगमेंट में सबसे पावरफुल डिवाइस न हो, लेकिन यह शानदार फोन है। 80W चार्जिंग सपोर्ट इसे Google और Samsung की तुलना में आकर्षक विकल्प बनाता है।

निष्कर्ष