Google पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये शोज

Farzi

प्राइम वीडियो पर मौजूद इस सीरीज का निर्देशन राज एंड डीके ने किया। फर्जी नोटों की छपाई और तस्करी के इर्द-गिर्द घूमते शो से शाहिद कपूर ने डेब्यू किया था।

Wednesday

फैंटेसी थ्रिलर शो वेडनेसडे भी इस साल काफी पसंद की गई थी। यह शो लिस्ट में दूसरे स्थान पर रहा है, जिसमें जेना ओर्टेगा ने लीड रोल निभाया है।

Asur 2

इस शो का दूसरा सीजन इस साल रिलीज हुआ, जिसे खूब पसंद किया गया था। इस शो में अरशद वारसी और बरुण सोब्ती है और इसे जियो सिनेमा पर देखा जा सकता है।

Rana Naidu

नेटफ्लिक्स पर मौजूद इस शो से वेंकटेश और राणा दग्गूबटी ने अपनी ओटीटी पारी शुरू की। दोनों बाप-बेटे के किरदार में नजर आये।

The Last of Us 

इसमें पेड्रो पास्कल और बेला रामसे ने लीड रोल निभाये। यह शो जियो सिनेमा पर उपलब्ध है

Scam 2023

स्कैम 2003 स्टाम्प घोटाले के मास्टरमाइंड अब्दुल करीम तेलगी की कहानी को दिखाती है। इससे पहले हंसल मेहता स्कैम 1992 को लेकर आए थे। दोनों सीरीज सोनी लिव पर हैं।

Big Boss 17

बिग बॉस के 17वें सीजन को इस बार जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीम किया गया था। वहीं, हार बार की तरह इस बार भी सलमान खान शो के होस्ट थे।

Guns & Gulaabs

नेटफ्लिक्स मौजूद इस शो का निर्देशन राज एंड डीके ने किया था। सीरीज में राजकुमार राव, दुल्कर सलमान, आदर्श गौरव और गुलशन देवैया दिखाई दिए थे।

Sex/Life: Season 2

इस एडल्ट शो का दूसरा सीजन इस साल रिलीज हुआ था। वहीं, इस बार सीरीज के नए सीजन में कुल 6 एपिसोड स्ट्रीम किए गए थे।

Taaza Khabar 

यू-ट्यूबर से एक्टर बने भुवन बाम ने इस साल ओटीटी डेब्यू किया। उन्होंने डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कॉमेडी थ्रिलर शो ताजा खबर के साथ धमाकेदार शुरुआत की।