Lava Blaze Pro 5G की 5 खूबियां

फोन का डिजाइन काफी क्लीन है, जिसमें पीछे की तरफ मैट फिनिश है। घुमावदार कोनों के साथ इसके सपाट किनारे इसे लंबे समय तक पकड़ने और उपयोग करने में आरामदायक बनाते हैं।

         डिजाइन

बैक पर 50MP डुअल और फ्रंट पर 8MP कैमरा है। कीमत के हिसाब से फोन से डेलाइट की तस्वीरों में डिटेल देखने को मिलती है। हालांकि, नाइट में फोन के कैमरा औसत काम करता है।

      डेलाइट कैमरा

AnTuTu में 4,03,481 और गीकबेंच पर 1,961 स्कोर रहा। वहीं, फोन में MediaTek Dimensity 6020 SoC है। हालांकि, आपको इसकी परफॉर्मेंस बेहद फास्ट तो नहीं मिलेगी। लेकिन, नॉर्मल यूज में किसी तरह की कोई परेशानी भी नहीं होगी।

        परफॉर्मेंस

फोन एंडरॉयड 13 पर कार्य करता है जो गूगल और लावा ऐप्स को छोड़कर, बिना किसी विज्ञापन या ब्लोटवेयर के लगभग स्टॉक एंडरॉयड का अनुभव पेश करता है। कुल मिलाकर फोन में सॉफ्टवेयर काफी क्लीन है।

        सॉफ्टवेयर

इसमें 5,000mAh की बैटरी है जो निरंतर यूज के साथ 8:30 घंटे का स्क्रीन टाइम देती है। पीसी मार्क बैटरी टेस्ट में हैंडसेट ने 9 घंटे 45 मिनट का स्कोर हासिल किया। इसे चार्ज होने में लगभग 1 घंटा 30 मिनट का समय लगता है।

            बैटरी

मोबाइल में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज है जिसकी कीमत 12,499 रुपये है।

           प्राइस