Samsung और Xiaomi को चुनौती देगा Vivo, जल्द लॉन्च करेगा फोल्डेबल, रोलेबल और स्लाइडेबल स्मार्टफोन

Join Us icon

स्मार्टफ़ोन मेकर कंपनियां इन दिनों बेंडेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफ़ोन को लेकर काफ़ी उत्साहित दिखाई दे रही हैं। सैमसंग, एलजी और ओप्पो के बाद वीवो फोल्डेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफ़ोन पर काम कर रही है। वीवो के बारे में ख़बर है कि कंपनी इस साल के अंत तक फोल्डेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफ़ोन को लॉन्च कर सकता है। अब कंपनी के फोल्डेबल डिस्प्ले वाले स्मार्टफ़ोन को लेकर लेटेस्ट जानकारी चीन के ट्रेडमार्क ऑफिस के ज़रिए जानकारी सामने आई है। Vivo के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में सबसे पहले जानकारी My Fix Guide ने शेयर की है।

वीवो लॉन्च करेगा फोल्डेबल, स्लाइडेबल और रोलेबल स्मार्टफोन

चीन के ट्रेडमार्क ऑफिस में वीवो ने तीन नए स्मार्टफ़ोन लिस्ट हैं। ये तीनों स्मार्टफ़ोन कंपनी के NEX ब्रांडिंग के साथ लिस्ट किए हैं। वीवो के तीन स्मार्टफ़ोन – NEX Slide (स्लाइडेबल डिस्प्ले), NEX Fold (फोल्डेबल डिस्प्ले) और NEX Roll (रोलेबल डिस्प्ले) हैं। इन तीनों स्मार्टफोन के नाम से पता चलता है कि इनकी डिस्प्ले किस तरह की होगी। बता दें कि वीवो NEX ब्रांडिंग के साथ फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ स्मार्टफोन लॉन्च करती है। यह भी पढ़ें : Apple और Google फोन से ज्यादा ताकतवर होगा Motorola का यह फोन, जानें स्पेसिफिकेशन

vivo-700x197

इस लिस्टिंग से पता चलता है कि कंपनी तीन स्मार्टफ़ोन पर काम कर रही है। वीवो के तीन स्मार्टफोन फोल्डेबल, रोलेबल और स्लाइडेबल डिस्प्ले के साथ लॉन्च किए जाएंगे। जैसा कि हम पहले भी बता चुके हैं कि वीवो अपने NEX लाइनअप के तहत एक्सपेरिमेंटल स्मार्टफ़ोन लॉन्च करता है। वीवो के इन अपकमिंग स्मार्टफ़ोन को लेकर फ़िलहाल ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। वीवो के इन स्मार्टफ़ोन के बारे में आने वाले दिनों और भी जानकारी सामने आएगी। यह भी पढ़ें : POCO F3 GT गेमिंग स्मार्टफोन भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होंगी खूबियां

Google, Vivo और Xiaomi लाएंगे फोल्डेबल फोन

पिछले हफ्ते रिपोर्ट सामने आई थी Samsung Display जल्द ही गूगल, वीवो और शाओमी के लिए OLED flexible पैनल की स्प्लाई करेगा। रूमर्स हैं कि गूगल जल्द ही Google Pixel Fold स्मार्टफोन को लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। इसके साथ ही सैमसंग डिस्प्ले जल्द ही वीवो और शाओमी के लिए फोल्डेबल डिस्प्ले सप्लाई कर रहा है। गूगल के फोल्डेबल डिस्प्ले के बारे में कहा जा रहा है ये इन-फोल्डिंग डिजाइन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। गूगल के इस फोन का डिजाइन Samsung Galaxy Z Fold 2 की तरह होगा।

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्टफ़ोन JioPhone Next

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here