iPhone 15 से Honor 90 तक, सितंबर 2023 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन्स

सितंबर 2023 में Samsung Galaxy S23 FE, Apple iPhone 15 series, Honor 90, OnePlus Open जैसे फोन दस्तक दे सकते हैं। जानते हैं सितंबर 2023 में लॉन्च होने वाले फोन की डिटेल...

Join Us icon
upcoming smartphones in September 2023

सितंबर महीने में Apple, Honor, Motorola, Samsung जैसे ब्रांड इंडियन और ग्बालोब मार्केट में फोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। सितंबर 2023 सबसे ज्यादा इंतजार iPhone 15 सीरीज का है। हालांकि लॉन्चिंग की शुरुआत Moto G84 5G से हो सकती है। इस फोन को 1 सितंबर, 2023 को लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद Samsung Galaxy S23 FE, Apple iPhone 15 series, Honor 90, OnePlus Open जैसे फोन दस्तक दे सकते हैं। आइए जानते हैं सितंबर 2023 में लॉन्च होने वाले फोन की डिटेल…

सितंबर, 2023 में लॉन्च होने वाले फोन की लिस्ट (संभावित)

  • Moto G84 5G
  • Realme C51
  • Moto G54 5G
  • iPhone 15 series
  • Samsung Galaxy S23 FE
  • Honor 90

Moto G84 5G

Moto G84 5G भारत में 1 सितंबर, 2023 को लॉन्च होगा। कंपनी ने इसकी पुष्टि कर दी है। स्मार्टफोन के लीक स्पेसिफिकेशंस के मुताबिक, फोन में 6.55 इंच FHD+ pOLED 10bit डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस होने की संभावना है। इसके साथ फोन में स्नैपड्रैगन 695 चिपसेट, 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट, एंड्रॉयड 13 आउट ऑफ बॉक्स और 30W वायर्ड चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी होनी की उम्मीद है। इसमें डॉल्बी एटमॉस और मोटो स्पैटियल ऑडियो के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 50MP प्राइमरी और 8MP अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा सेटअप हो सकता है। यह IP54 रेटिंग के साथ आ सकता है। इसमें 14 5G बैंड होंगे। डिवाइस तीन कलर में आएगा, जिसमें मोटोरोला का सिग्नेचर वीवा मैजेंटा कलर भी शामिल है।

लॉन्च डेटः 1 सितंबर, 2023

Realme C51

Realme C51 बजट फोन सितंबर में लॉन्च होगा। इस फोन के ग्लोबल स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो फोन को 6.7 इंच की HD+ डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है। फोन यूनिसोक टी612 प्रोसेसर पर रन करता है। इसमें ग्राफिक्स के लिए माली-जी57 जीपीयू दिया गया है। फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 8MP का कैमरा है। फोन में 5,000एमएएच बैटरी दी गई है। उम्मीद है कि फोन को इन्हीं स्पेसिफिकेशंस के साथ भारतीय बाजार में भी उतारा जाएगा।

लॉन्च डेटः 4 सितंबर, 2023

Moto G54 5G

मोटोरोला Moto G54 5G को 5 सितंबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा। फोन में 6.54 इंच का FHD+ आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट होने की उम्मीद है। इसे 8GB रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट के साथ पेश किया जा सकता है। फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और 16MP का फ्रंट कैमरा हो सकता है। इसे एंड्रॉयड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में 5000mAh बैटरी हो सकती है।

लॉन्च डेटः 5 सितंबर, 2023 (चीन)

iPhone 15 series

Apple के लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज को सितंबर महीने में 12  तारीख को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हो सकते हैं। लीक रिपोर्ट के मुताबिक, लाइटनिंग पोर्ट को छोड़कर इस सीरीज के आईफोन में यूएसबी-सी चार्जिंग होने की उम्मीद है। iPhone 15 सीरीज के सभी मॉडल डायनैमिक आइलैंड और यूएसबी-सी की सुविधा के साथ पेश हो सकते हैं। प्रो मॉडल में स्टेनलेस स्टील फ्रेम को टाइटेनियम से बने फ्रेम के साथ उतारा जा सकता है।

लीक के अनुसार, iPhone 15 में 6.1 इंच का डायनेमिक आइलैंड नॉच डिस्प्ले मिल सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट और ऑलवेज-ऑन फीचर भी खास बात हो सकती है। इसमें Apple Bionic A16 चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जबकि iPhone 15 Pro और 15 Pro Max में कंपनी बायोनिक ए17 चिपसेट हो सकती है। आईफोन 15 सीरीज के सभी फोन में 48MP प्राइमरी कैमरा,12MP अल्ट्रा वाइड कैमरा लगाया जा सकता है। इस बार आईफोन 15 में 3,877 एमएएच बैटरी और आईफोन 15 प्लस में 4,912 एमएएच बैटरी दी जा सकती है। प्रो मॉडल को एक नए ‘एक्शन बटन’ के साथ पेश किया जा सकता है।

लॉन्च डेटः 12 सितंबर, 2023

Samsung Galaxy S23 FE

samsung-galaxy-s23-fe-bis-certification

गैलेक्सी S23 सीरीज के बाद कंपनी सैमसंग गैलेक्सी S23 का FE मॉडल लाने की योजना बना रही है। टिपस्टर योगेश बरार की लीक के मुताबिक, फोन में 6.4-इंच FHD + डायनेमिक 120Hz AMOLED पैनल शामिल होने की संभावना है। S23 FE में गैलेक्सी S23 सीरीज की तरह रियर पैनल पर 50MP का प्राइमरी सेंसर, 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 12MP का टेलीफोटो सेंसर भी हो सकता है। यह डिवाइस भी Exynos 2200 चिपसेट के साथ आने की उम्मीद है। वहीं अमेरिका में स्नैपड्रैगन 8 जेन 1 वर्जन मिल सकता है। इसके अलावा, यह वन यूआई 5.1.1 पर चलेगा, इसमें 10MP का सेल्फी कैमरा, 25W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4500mAh की बैटरी और वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट होगा। हालांकि लॉन्च की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। अब इसका पेज लाइव हो गया है। कहा जाता है कि इस फोन को सितंबर 2023 में किसी भी समय लॉन्च किया जा सकता है।

लॉन्च डेटः सितंबर, 2023 (संभावित)

Honor 90

Honor 90

Honor 90 को सितंबर महीने में भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह डिवाइस चीन में लॉन्च हो चुका है। उम्मीद है कि भारत में भी इन्हीं स्पेसिफिकेशंस के साथ लाया जा सकता है। फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 6.7 इंच कर्व एमोलेड डिस्प्ले है। इसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट, 3840Hz PWM डिमिंग सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 चिपसेट का उपयोग किया है। यह 16GB तक रैम + 512GB तक इंटरनल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। कैमरा की बात करें, तो ट्रिपल कैमरा सेटअप मौजूद है। इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस और 2MP डेप्थ सेंसर लगाया गया है। वहीं, फ्रंट में 50MP का कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी और 66W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

लॉन्च डेटः सितंबर, 2023 (संभावित)

OnePlus Open

वनप्लस का पहला फोल्डेबल फोन वनप्लस ओपन (OnePlus Open) भी सितंबर महीने में लॉन्च हो सकता है। कंपनी ने हाल ही इसका पहला टीजर भी जारी किया है। लॉन्च से पहले इस फोन से जुड़े कई स्पेसिफिकेशंस लीक हो चुके हैं। इस फोन में 8-इंच का 2K एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। इसके साथ इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, 50MP+48MP+32MP ट्रिपल रियर कैमरा होने की उम्मीद है। फोन में स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर, 4800mAh बैटरी और 100W चार्जिंग होने की संभावना है। यह क्वाड स्पीकर के साथ आ सकता है।

लॉन्च डेटः सितंबर, 2023 (संभावित)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here