OTT पर देखें संजय मिश्रा की फिल्में, दिल छू लेंगी कहानी और एक्टिंग

Bollywood में अपने काम के दम पर आज एक अलग मुकाम हासिल कर चुके संजय मिश्रा को शायद ही कोई सिनेमा प्रेमी न पहचानता हो। Sanjay Mishra ने कॉमेडी से लेकर सीरियस रोल से दर्शकों के साथ ही क्रिटिक्स को भी अपना फैन बना डाला है। वहीं, अगर आप भी संजय मिश्रा के फैन हैं और ओटीटी पर उनकी किसी फिल्म देखने का प्लान कर रह हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पहुंच गए हैं। जी हां, हम आज अपने इस आर्टिकल में इस संजया मिश्री की बेस्ट 5 फिल्मों के नाम की जानकारी के साथ ही यह बताने वाले हैं कि उन्हें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जा सकता है।

Sanjay Mishra Best Movies On OTT

1. Kaamyaab

टीवी के चर्चित शो Office Office से अपनी एक्टिंग का दम दिखाने वाले संजय मिश्रा हाल ही में कामयाब फिल्म के दौरान लीड रोल में नजर आए थे। ‘कामयाब’ फिल्म की कहानी की बात करें तो यह एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति की कहानी है, जोकि सहायक अभिनेता के तौर पर 499 फिल्मों में काम कर चुका है और दोबारा से फिल्मी दुनिया में आकर 500वीं फिल्म करना चाहता है। वहीं, इस फिल्म को Youtube, Netflix, Apple TV और Google Play Movies and Tv पर देखी जा सकती है।

2. Ankhon Dekhi

‘आंखों देखी’ कितनी अच्छी होगी इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि फिल्म के लिए संजय मिश्रा को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिल चुका है। इस फिल्म को देखने के बाद आप संजय मिश्रा की एक्टिंग के और भी बड़े फैन बन जाएंगे। साल 2013 में आई इस फिल्म को Voot, Netflix, Amazon Prime Video और Jiocinema पर देखा जा सकता है। इस फिल्म में उनका बिल्कुल ही अलग अंदाज देखे को मिलता है।

3. Kadvi Hawa

Kadvi Hawa फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है। यह फिल्म किसान आत्महत्या और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दों पर आधारित है, जिसमें संजय मिश्रा अहम किरदार में दिखाई देते हैं। फिल्म दर्शकों के साथ ही फिल्मी पंडितों को भी खूब पसंद आई थी। यह फिल्म खेतों में होने वाले सूखे और बाढ़ के ईर्द-गिर्द की कहानी दिखाती है।

4 Ekkees Tareekh Shubh Muhurat

इस फिल्म को जियोसिनेमा, अमेजन प्राइम वीडियो और यूट्यूब पर देखी जा सकती है। निर्देशक पवन के चौहान की यह फिल्म एक कॉमिडी जोनर की मूवी है, जिसमें शादी जैसे विषय को केंद्र में रखा गया है। फिल्म आपको हंसाती हैं और रियल भी लगती हैं।

5.Total Dhamaal

फिल्म ‘टोटल धमाल’ में संजय मिश्रा एक सह-कलाकार के रोल में थे। लेकिन, मल्टी स्टार फिल्म होने के चलते संजय ने इस फिल्म में अपनी एक अलग छाप छोड़ी। ‘धमाल’ फ्रेंचाइज की इस तीसरी फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, माधुरी दीक्षित, अनिल कपूर, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी शामिल हैं। फिल्म क डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जा सकता है।