Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत लॉन्च से पहले आई सामने, जानें डिटेल

Join Us icon

सैमसंग अगले महीने अपने नए फ्लैगशिप फोल्ड और फ्लिप स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। इसमें Samsung Galaxy Z Flip 6 और Samsung Galaxy Z Fold 6 डिवाइस पेश होने की उम्मीद है। हालांकि अभी कुछ दिनों का समय बचा है इससे पहले जेड फ्लिप 6 मोबाइल की ग्लोबल कीमत सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि यह पूर्व मॉडल से महंगा हो सकता है। आइए, आगे डिटेल में जानते हैं इसका रेट लीक में कितना है।

Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत (लीक)

  • Samsung Galaxy Z Flip 6 की कीमत यूरोपियन रिटेलर के डेटाबेस का हवाला देते हुए सैमइनसाइडर ने शेयर की है।
  • लीक के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 की कीमत 256GB ऑप्शन के लिए EUR 1,339.99 लगभग 120,000 रुपये रखी जा सकती है।
  • फोन के 512GB मॉडल की कीमत EUR 1,466.99 लगभग 131,300 रुपये होने की उम्मीद है।
  • बता दें कि पूर्व मॉडल सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 का 256GB स्टोरेज EUR 1,199 यानी लगभग 107,289 रुपये और 512GB ऑप्शन EUR 1,319 करीब 118,000 रुपये में लॉन्च हुआ था।

Samsung Galaxy Z Flip 6 Price leaked

Samsung Galaxy Z Flip 6 के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: Samsung Galaxy Z Flip 6 में 6.7 इंच का प्राइमरी डायनामिक एमोलेड 2x 120Hz डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ 3.4 इंच की सुपर एमोलेड कवर स्क्रीन मिल सकती है।
  • चिपसेट: इस नए सैमसंग फ्लिप फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC से लैस रखा जा सकता है।
  • रियर कैमरा: Samsung Galaxy Z Flip 6 फोन में f/1.8 PDAF के साथ 50MP प्राइमरी सेंसर और f/2.2 अपर्चर के साथ 12MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर मिलने की उम्मीद है।
  • सेल्फी कैमरा: Samsung Galaxy Z Flip 6 में पहले के मॉडल की तरह 10MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।
  • रैम और स्टोरेज: सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 6 फोन 256GB और 512GB स्टोरेज जैसे मॉडल में आ सकता है। जबकि रैम के लिए 12 जीबी या 16जीबी ऑप्शन लगाया जा सकता है।
  • बैटरी: मोबाइल में 4,000mAh की बैटरी होने का अनुमान है। इसे चार्ज करने के लिए 25वॉट फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।



See All Competitors

Samsung Galaxy Z Flip 6 5G Price, Launch Date
Expected Price: Rs. N/A
Release Date: (Expected)
Variant: 12 GB RAM / 256 GB internal storage
Phone Status: Upcoming Phone

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here