Samsung Galaxy S24 FE इन रंगों में हो सकता है लॉन्च, डिटेल्स हुई लीक

Join Us icon
Samsung-galaxy-s24-fe-colours-leaked

सैमसंग के फैन एडिशन मोबाइल Samsung Galaxy S24 FE को लेकर पिछले कई दिनों से लीक और सर्टिफिकेशन सामने आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि डिवाइस आने वाले कुछ हफ्तों में दस्तक दे सकता है। वहीं, लॉन्च से होने से पहले स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन की डिटेल भी लीक हो गई है। बताया गया है कि यह 5 कलर ऑप्शन में आएगा। आइए, आगे ताजा अपडेट की पूरी डिटेल जानते हैं।

Samsung Galaxy S24 FE कलर ऑप्शन (लीक)

  • सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर सामने आए लीक के अनुसार नया फैन एडिशन मोबाइल Samsung Galaxy S24 FE 5 कलर ऑप्शन में एंट्री ले सकता है।
  • बताया गया है कि स्मार्टफोन को लाइट ग्रीन, ग्रे, लाइट ब्लू, येलो और ब्लैक जैसे 5 रंगों में लाया जा सकता है। इनमें से ब्लैक कलर को सबसे ज्यादा वॉल्यूम में आने की बात भी कही गई है।
  • बता दें की ब्रांड ने अभी इस फोन को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन अटकलें हैं कि डिवाइस आने वाले महीनों में आ सकता है।

Samsung Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

  • डिस्प्ले: रिपोर्ट्स के अनुसार Samsung Galaxy S24 FE स्मार्टफोन में यूजर्स को 6.65 इंच का बड़ा एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस पर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है।
  • चिपसेट: सैमसंग एस24 एफई स्मार्टफोन को कुछ देशों में Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ लाया जा सकता है। जबकि भारत में Exynos 2400 चिपसेट मिलने की बात सामने आई है।
  • स्टोरेज: डिवाइस में डाटा सेव करने के लिए 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.0 इंटरनल मेमोरी दी जा सकती है।
  • कैमरा: लीक के अनुसार Samsung Galaxy S24 FE में 50MP का ISOCELL GN3 1.0μm पिक्सल के साथ 1/1.57 साइज का प्राइमरी सेंसर दिया जा सकता है। इस लेंस के साथ 8MP का टेलीफोटो और 12MP अल्ट्रा वाइड लेंस मिलने की उम्मीद है।
  • बैटरी: बैटरी की बात करें तो Samsung Galaxy S24 FE में 4,500mAh साइज की बैटरी और 25वॉट फास्ट चार्जिंग दी जा सकती है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह आगामी डिवाइस एंड्राइड 14 पर आधारित रखा जा सकता है।


Samsung Galaxy S24 5G Price
Rs. 61,780
Go To Store
Rs. 74,999
Go To Store
See All Prices

Best Competitors

See All Competitors

Samsung Galaxy S24 5G Video

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here