Jio Google के सस्ते 5G स्मार्टफोन से लेकर देसी 5G नेटवर्क तक, मुकेश अंबानी आज करेंगे बड़ा ऐलान, यहां देखें लाइव इवेंट

Join Us icon
reliance-jio-agm-2021

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड आज 24 जून को अपनी 44वीं एनुअल जनरल मीटिंग (Reliance AGM 2021) आयोजित करने वाली है। इस दौरान रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी कंपनी के नए बिज़नेस वेंचर, प्रोडक्ट और सर्विस लॉन्च करने की घोषणा कर सकती है। माना जा रहा है कि इस इवेंट के दौरान कंपनी गूगल के साथ मिल कर तैयार कर रहे सस्ते 5G स्मार्टफ़ोन से भी पर्दा उठा सकती है। इसके साथ ही हाल में ही शुरू किए 5G ट्रायल्स को लेकर भी कंपनी जानकारी शेयर कर सकती है। यहां हम आपको रिलायंस की एजीएम Reliance AGM 2021 के बारे में डिटेल में जानकारी शेयर कर रहे हैं।

Reliance AGM 2021 : कब और कहां देखें

Reliance AGM 2021 का आयोजन 24 जून की दोपहर 2 बजे होगा। इस बड़ें ईवेंट को कंपनी की वेबसाइट के साथ ही My Jio App और जियो के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव देखा जा सकेगा। अगर आप भी जियो के इस शानदार ईवेंट के साक्षी बनना चाहते हैं तो आगे दिए गए लिंक पर इस मीटिंग को लाईव देख सकते हैं – Jio Live Streaming

इसके अलावा Reliance AGM 2021 को कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाईव देखने के लिए यहां क्लिक करें, फेसबुक, ट्विटर और Youtube. हमने यहां इस इवेंट के लाइव स्ट्रीमिंग का यूट्यूब लिंक एंबिड किया है, जिसकी मदद से आप इवेंट यहां भी लाइव देख सकते हैं। यह भी पढ़ें : Samsung ने चीन को दिया जोर का झटका, अब नोएडा में बनेंगे टीवी और मोबाइल डिस्प्ले‌

Reliance AGM 2021 क्या होगा खास

Reliance AGM 2021 के दौरान कंपनी अपनी भावी योजनाओं के बारे में जानकारी देगी। इसके साथ ही माना जा रहा है कि कंपनी Google के साथ मिल तैयार कर रही अपने सस्ते 5G स्मार्टफ़ोन से भी पर्दा उठा सकती है। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि Reliance AGM 2021 के दौरान कंपनी लैपटॉप JioBook को भी लॉन्च कर सकता है। इसके साथ ही कंपनी पूरी तरह से स्वदेशी 5G टेक्नोलॉजी से भी पर्दा उठा सकती है। बता दें कि रिलायंस जियो ने मुंबई में 5G ट्रायल शुरू कर दिए हैं।

jio-5g

Jio-Google 5G स्मार्टफोन

रिलायंस जियो Reliance AGM 2021 के दौरान अपने सस्ते 5G फ़ोन से पर्दा उठा सकता है। यह स्मार्टफ़ोन कंपनी गूगल के साथ मिलकर तैयार कर रही है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कोरोनावायरस संक्रमण के चलते ग्लोबल स्मार्टफ़ोन मार्केट में सप्लाई चैन काफ़ी प्रभावित हुई है। इस का प्रभाव जियो और गूगल के स्मार्टफ़ोन पर भी देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कंपनी Reliance AGM 2021 में इस स्मार्टफ़ोन की स्पेसिफ़िकेशन और क़ीमत से पर्दा उठा सकती है। हालाँकि, यह फ़ोन कुछ समय बाद लॉन्च किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Battlegrounds Mobile India पर लगा दाग, चीन भेज रहा यूजर्स का डाटा, क्या आपने भी शुरू कर दिया ये गेम खेलना

google-jio-phone

सप्लाई में कमी के चलते पिछले कुछ ही समय में स्मार्टफ़ोन कंपोनेंट्स के दाम काफ़ी बढ़ गए हैं। स्मार्टफ़ोन पार्ट्स के दाम में बढ़ोत्तरी भी जियो और गूगल के लिए बड़ी समस्या है। रिलायंस जियो इस फ़ोन को सबसे सस्ते 5G स्मार्टफ़ोन के तौर पर लॉन्च करना चाह रहा है। ऐसे में यह भी संभव है कि कंपनी इस स्मार्टफोन की कीमत कंट्रोल करने के लिए इसे दीवाली में भारत में पेश कर सकता है। माना जा रहा है कि तब तक सप्लाई चैन पूरी तरह से बहाल हो जाएगी।

लेटेस्ट वीडियो : Poco M3 Pro 5G vs OPPO A53s 5G: Speed Test

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here