22 मार्च को लॉन्च होगा पावरफुल फीचर्स वाला OPPO Reno 5F, सैमसंग और शाओमी को मिलेगी चुनौती

Join Us icon

OPPO जल्द ही अपने पॉप्युलर स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 5 के अंदर एक नए फोन को पेश करने वाली है। इस नए डिवाइस को 22 मार्च को Oppo Reno 5F के नाम से मार्केट में पेश किया जाएगा। हालांकि, ऑफिशियल होने से पहले ही इस फोन की खूबियों और इसके लुक की डीटेल सामने आ गई है। इस फोन से पहले कंपनी अपनी रेनो 5 सीरीज के अंदर Oppo Reno 5 और Oppo Reno 5 Pro स्मार्टफोन्स को पेश कर चुकी है। आइए आगे जानते हैं रेनो 5एफ के बारे में सबकुछ।

कहां होगा लॉन्च

ओपो ने केन्या में अपने आधिकारिक पेज पर इस फोन की जानकारी दी है। इससे साफ हो गया है कि 22 मार्च को यह फोन केन्या में लॉन्च किया जाएगा। दूसरी ओर माना जा रहा है कि इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन, इस बारे में अभी कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसे भी पढ़ें: OPPO फैन्स के लिए मार्च बनेगा खास, लॉन्च होंगे OPPO F19 और OPPO F19 Pro स्मार्टफोन

Oppo reno 5f

कीमत

Reno 5F कंपनी की साइट पर 23 फरवरी से 21 मार्च तक प्री-ऑर्डर किया जा सकेगा। वहीं, प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को OPPO Enco W11 ईयरबड्स और 6 महीने की स्क्रीन प्रोटेक्शन प्लान बिल्कुल फ्री दिया जाएगा। फोन फिलहाल केन्या की वेबसाइट पर KSh 31,999 (लगभग 22,000 रुपए) में लिस्ट है। साथ ही फोन दो कलर Fluid black, और Fantastic Purple में पेश किया जाएगा।

डिजाइन

OPPO Kenya वेबसाइट पर सामने आए टीजर पेज में फोन की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, तस्वीर से साफ हो गया है कि फोन के फ्रंट पर पंच-होल होगा। वहीं, रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप दिया जाएगा। तस्वीर में रियर पर कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं है। इसलिए माना जा रहा है कि डिवाइस में इन-डिसप्ले सेंसर होगा। इसे भी पढ़ें: 12GB रैम और सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ OPPO Find X3 Pro, लॉन्च बेहद करीब
reno-5f

क्या कुछ खास होगा Reno 5F में

अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस फोन के रियर पर मौजूद कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का हो सकता है। इसके अलावा फोन में 8MP अल्ट्रा वाइड और डुअल 2MP सेंसर मैक्रो और डेप्थ के लिए होंगे। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इतना ही नहीं खबर है कि Oppo Reno 5 F में 6.5 इंच का OLED डिसप्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा यह पक्का है कि फोन में 4,310mAh की बैटरी 30W VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here