Oppo Reno 11A मोबाइल ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन पर लिस्ट, जल्द हो सकता है पेश

Join Us icon
Highlights

  • Oppo Reno 11A CPH2603 मॉडल नंबर सामने आया है।
  • यह ओप्पो रेनो 11एफ का रिब्रांड वर्जन बताया जा रहा है।
  • इसमें स्पेसिफिकेशंस भी रेनो 11एफ जैसे ही मिल सकते हैं।

ओप्पो ग्लोबल बाजार में रेनो सीरीज का एक नया स्मार्टफोन लाने की तैयारी कर रहा है। जिसे Oppo Reno 11A नाम से एंट्री मिल सकती है। फोन के लॉन्च होने की खबर इसलिए सामने आई है क्योंकि यह सर्टिफिकेशन वेबसाइट ब्लूटूथ एसआईजी पर प्रमुख डिटेल के साथ स्पॉट किया गया है। बताया जा रहा है कि यह ओप्पो रेनो 11एफ का रिब्रांड वर्जन हो सकता है। आइए, आगे ताजा लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।

Oppo Reno 11A ब्लूटूथ एसआईजी लिस्टिंग

  • Oppo Reno 11A स्मार्टफोन को ब्लूटूथ एसआईजी सर्टिफिकेशन पर CPH2603 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • आप नीचे लिस्टिंग इमेज में देख सकते हैं कि नया मोबाइल ब्लूटूथ 5.2 कनेक्टिविटी से लैस बताया गया है।
  • इस प्लेटफार्म पर अन्य किसी भी स्पेसिफिकेशन की डिटेल नहीं है लेकिन यहां हुई लिस्टिंग से इसका जल्द लॉन्च संभव हो सकता है।
  • बता दें कि जो मॉडल नंबर सामने आया है इसी के साथ Reno11F भी देखा गया था। इसलिए लग रहा है की Reno 11A में स्पेसिफिकेशंस भी इसके जैसे ही मिल सकते हैं।

Oppo Reno 11A Bluetooth SIG listing

OPPO Reno 11F 5G के स्पेसिफिकेशंस (ग्लोबल)

  • डिस्प्ले: OPPO Reno 11F 5G में 6.7 इंच का Full HD+ एमोलेड डिस्प्ले है। जिस पर 2412 x 1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट मिल जाता है।
  • प्रोसेसर: मोबाइल में MediaTek Dimensity 7050 चिपसेट का उपयोग हुआ है। इसके साथ ग्राफिक्स के लिए ARM Mali G68 MC4 GPU लगाया गया है।
  • स्टोरेज: डिवाइस 8GB LPDDR4X रैम +256GB तक UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। यही नहीं इसमें 8GB एक्सटेंटेड रैम का सपोर्ट है।
  • कैमरा: फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। जिसमें 64MP का OV64B प्राइमरी, 8MP का Sony IMX355 अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का Sony IMX615 सेंसर मिलता है।
  • बैटरी: OPPO Reno 11F 5G में 5000mAh बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 67W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
  • ओएस: OPPO Reno 11F 5G नए एंड्राइड 14 आधारित ColorOS 14 पर बेस्ड है।



Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here