Oppo Find X7, Find X7 Pro की फास्ट चार्जिंग डिटेल आई सामने, 3सी पर हुए लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • Oppo Find X7 सीरीज नए साल 2024 में पेश हो सकती है।
  • इसमें Find X7 और Find X7 Pro जैसे दो मॉडल आएंगे।
  • टॉप मॉडल स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट से लैस हो सकता है।

ओप्पो की फ्लैगशिप सीरीज फाइंड एक्स7 के दो मोबाइल 3सी सर्टिफिकेशन पर स्पॉट हुआ है। यह Oppo Find X7 और Oppo Find X7 Pro नाम से बाजार में आने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि इन्हें नए साल 2024 में चीन में एंट्री मिल सकती है। जिसके बाद अन्य मार्केट में भी लॉन्च संभव है। वहीं, 3सी प्लेटफार्म पर डिवाइस की फास्ट चार्जिंग डिटेल और मॉडल नंबर का खुलासा हुआ है। आइए, आगे लिस्टिंग और संभावित स्पेसिफिकेशंस को विस्तार से जानते हैं।

Oppo Find X7 सीरीज 3सी लिस्टिंग

  • आप लिस्टिंग स्क्रीनशॉट की इमेज में नीचे देख सकते हैं कि PHZ110 और PHY110 जैसे दो मॉडल नंबर सामने आए हैं।
  • इनमें PHZ110 मॉडल नंबर को Oppo Find X7 कहा जा रहा है। जबकि PHY110 वैरियंट Oppo Find X7 Pro हो सकता है।
  • लिस्टिंग से पता चलता है कि दोनों स्मार्टफोन 100W चार्जिंग तकनीक से लैस हो सकते हैं।
  • इस वेबसाइट पर अन्य कोई स्पेसिफिकेशन की डिटेल नहीं मिली है।
  • उम्मीद है कि प्रो मॉडल में 100वॉट चार्जिंग के साथ 50वॉट वायरलेस तकनीक भी मिल सकती है।

Oppo Find X7 Series 3C Listing

Oppo Find X7 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

  • डिस्प्ले: Oppo Find X7 सीरीज के Find X7 Pro में 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.82-इंच क्वाड-कर्व्ड OLED डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि Find X7 में 1.5K OLED स्क्रीन दी जा सकती है। सुरक्षा के लिए अल्ट्रा-थिन ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है।
  • प्रोसेसर: फाइंड एक्स7 में Dimensity 9300 चिपसेट और प्रो मॉडल में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट लगाया जा सकता है।
  • स्टोरेज: डाटा स्टोरेज के लिए दोनों मोबाइल में 16जीबी तक LPDDR5 रैम +1टीबी तक UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मिल सकता है।
  • कैमरा: फाइंड एक्स 7 प्रो स्मार्टफोन में हैसलब्लैड क्वाड कैमरा दिया जा सकता है। जिसमें 50MP का Sony LYT 900 लेंस डुअल कन्वर्जन गेन (DCG) तकनीक के साथ मिल सकता है। इस सेंसर को 2.7x ऑप्टिकल जूम और 1/1.56 इंच 50MP का Sony IMX 890 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 6x ऑप्टिकल जूम वाले 50MP Sony IMX 858 दूसरे पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस से लैस रखा जा सकता है। वहीं, फाइंड एक्स 7 की कैमरा डिटेल अभी नहीं मिली है।
  • ओएस: यह दोनों डिवाइस एंड्रॉइड 14 आधारित कलर ओएस 14 पर काम कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here