OPPO A3 Pro के भारतीय वैरियंट की इमेज आई सामने, जल्द हो सकता है लॉन्च

Join Us icon
oppo-a3-pro-indian-variant-design-image-leaked
Highlights

  • OPPO A3 Pro मोबाइल की लाइव इमेज सामने आई है।
  • फोन को ग्लॉसी फिनिश के साथ लीक में देखा गया है।
  • यह चीन के मॉडल से अलग लुक में लॉन्च हो सकता है।

ओप्पो भारतीय बाजार में OPPO A3 Pro फोन लॉन्च कर सकता है। दरअसल इसे कुछ दिन पहले भारत की बीआईएस वेबसाइट पर देखा गया था। वहीं, अब लाइव इमेज का लीक सामने आया है। जिसमें डिजाइन साफ नजर आ रहा है। बता दें कि यह मोबाइल चीन में पहले पेश हो गया है, लेकिन इसे भारत में अलग लुक के साथ लाया जा सकता है। आइए, आगे इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

OPPO A3 Pro इंडियन मॉडल डिजाइन (लीक)

  • OPPO A3 Pro को लेकर लाइव इमेज टिपस्टर सुधांशु द्वारा शेयर की गई है।
  • आप नीचे दी गई लीक इमेज में OPPO A3 Pro का डिजाइन देख सकते हैं।
  • लीक में केवल स्मार्टफोन का बैक पैनल दिखाया गया है। जिसमें फोन ग्लॉसी फिनिश के साथ ब्राइट पर्पल कलर में देखा जा सकता है।
  • मोबाइल में डुअल-कैमरा सेटअप है और सेंसर के ठीक नीचे LED फ्लैश नजर आता है।
  • डिवाइस का रियर डिजाइन कुछ दिन पहले चीन में लॉन्च की गई Reno 12 सीरीज से थोड़ा मेल खाता है।
  • लाइव लीक इमेज से यह भी पता चलता है कि ओप्पो ए3 प्रो भारत में चीन से अलग लुक में आएगा। इसके साथ ही स्पेसिफिकेशन भी भिन्न होंगे।

OPPO A3 Pro

अभी OPPO A3 Pro के इंडियन मॉडल में मिलने वाले स्पेक्स का पता नहीं चला है लेकिन टिपस्टर के अनुसार यह Oppo A79 5G की जगह ले सकता है। इसलिए हम A79 5G की तुलना में स्पेसिफिकेशन और फीचर्स अपग्रेड की उम्मीद कर सकते हैं।

  • डिस्प्ले: Oppo A79 5G में 6.72-इंच का FHD+ डिस्प्ले है। यह 90Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है।
  • प्रोसेसर: मोबाइल में ब्रांड ने MediaTek Dimensity 6020 प्रोसेसर उपयोग किया है। जिसकी मदद से 2.2GHz तक हाई क्लॉक स्पीड मिल जाती है।
  • स्टोरेज: स्मार्टफोन में 8जीबी रैम +128GB इंटरनल स्टोरेज और 8जीबी रैम एक्सपेंशन तकनीक दी गई है। यानी यूजर्स 16GB तक रैम की पावर इस्तेमाल सकते हैं।
  • कैमरा: OPPO A79 5G डुअल कैमरा सेटअप से लैस है। जिसमें 50MP ISOCELL JN1 प्राइमरी कैमरा AI तकनीक के साथ और 2MP पोर्ट्रेट कैमरा लेंस मिलता है। वहीं, सेल्फी के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी: फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी 33W SUPERVOOC चार्जिंग के साथ दी गई है।


OPPO A79 5G Price
Rs. 16,799
Go To Store
See All Prices

Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here