OPPO A3 Pro भारत में लॉन्च के लिए हो रहा तैयार, फोन हुआ BIS साइट पर लिस्ट

Join Us icon
Highlights

  • OPPO A3 Pro CPH2667 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है।
  • इसमें डाइमेंसिटी 7050 आक्टाकोर प्रोसेसर मिल सकता है।
  • यह 6.7 इंच फुलएचडी+ OLED कर्व डिस्प्ले के साथ आ सकता है।

ओप्पो भारतीय बाजार में ए-सीरीज का नया स्मार्टफोन OPPO A3 Pro लॉन्च कर सकता है। बता दें कि यह वही डिवाइस है जो चीन में कुछ हफ्तों पहले पेश हुआ है। वहीं, अब भारत की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। जिससे इसके इंडिया में आने की अटकलें बढ़ गई हैं। आइए, आगे ताजा BIS लिस्टिंग को विस्तार से जानते हैं।

OPPO A3 Pro बीआईएस लिस्टिंग

  • ओप्पो का नया मोबाइल CPH2667 मॉडल नंबर के साथ बीआईएस सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है।
  • ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड प्लेटफार्म पर केवल डिवाइस का मॉडल नंबर ही देखा गया है। जबकि फोन का यही मॉडल नंबर और नाम अन्य लिस्टिंग में सामने आया था।
  • बता दें कि BIS में OPPO A3 Pro मोबाइल के किसी स्पेसिफिकेशन की डिटेल नहीं है लेकिन यह इसके भारत में जल्द लॉन्च का इशारा माना जा सकता है।

OPPO A3 Pro BIS Listing

OPPO A3 Pro के स्पेसिफिकेशंस (चीन)

  • डिस्प्ले: OPPO A3 Pro फोन में 6.7 इंच का फुलएचडी+ OLED कर्व डिस्प्ले लगाया गया है। इस पर 2412 x 1080 पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट की पेशकश है। फोन में स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।
  • प्रोसेसर: मोबाइल में 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बने मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 आक्टाकोर प्रोसेसर का दम है। यह 2.6Ghz तक हाई क्लॉक स्पीड प्रदान करता है। वहीं, ग्राफिक्स के लिए माली जी68 जीपीयू है।
  • स्टोरेज: यह मोबाइल तीन स्टोरेज वैरियंट में आता है। जिसमें 8जीबी रैम+ 256जीबी स्टोरेज, 12जीबी रैम +256जीबी स्टोरेज और 12जीबी रैम +512जीबी इंटरनल स्टोरेज शामिल है। यही नहीं इसमें 12जीबी तक वचुर्अल रैम तकनीक भी है।
  • कैमरा: यह नया मोबाइल डुअल रियर कैमरा से लैस है। इसमें एफ/1.7 अपर्चर के साथ 64 मेगापिक्सल प्राइमरी लेंस और 2 मेगापिक्सल अन्य लेंस लगा है। वहीं, सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी: OPPO A3 Pro 5G फोन में 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। इसे जल्दी से चार्ज करने के लिए 67वॉट फास्ट चार्जिंग मिल जाती है।


OPPO A3 Pro Price
Rs. 17,999
Go To Store
See All Prices

Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here