6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी वाले नोकिया 8 की जानकारी लीक

Join Us icon

अभी कुछ दिन पहले की नोकिया 6 को चीन में लॉन्च किया था। वहीं आज कंपनी के एक और फोन की जानकारी सामने आई है। खबर के अनुसार कंपनी नोकिया 8 को लॉन्च कर सकती है। इस फोन का वीडियो लीक हुआ है और आशा है कि कंपनी मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस में इसका प्रदर्शन कर सकती है।

4जीबी रैम और 16-एमपी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नोकिया का पहला एंडरॉयड स्मार्टफोन

नोकिया 8 का यह वीडियो क्वालकॉम ने सीईएस इवेंट के दौरान प्रदर्शित कर दिया। हालांकि कपंनी ने इस फोन का फोटो लेने और उसके बारे में जानकारी देने से मना कर दियाा। जैसा की मालूम है पहले से ही खबरें आ रही हैं कि नोकिया का फ्लै​गशिप फोन पी1 होगा। वहीं हाल एचएमडी ग्लोबल ने नोकिया 6 को लॉन्च कर दिया। ऐसे में आशा है कि कंपनी का फ्लैगशिप फोन नोकिया 8 ही होगा। क्यांकि इससे पहले भी कंपनी अपने फ्लैगशिप फोन को 8 सीरीज में पेश कर चुकी है। जैसे नोकिया एन82, नोकिया एन8, नोकिया 808 प्योरव्यू और नोकिया नोकिया लुमिया 800 आदि।

दी गई जानकारी के अनुसार नेकिया 8 को दो संस्करणों में पेश किया जा सकता है। पहला फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 24-मेगापिक्सल का कैमरा देखने को मिलेगा जिसमें ओआईएस और ईआईएस फीचर सपोर्ट होगा। इसके साथ ही 12-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है। इस मॉडल में आपको 6जीबी की रैम मैमोरी मिल सकती है। इसके अलावा 64जीबी और 128जीबी के दो संस्करणों में लॉन्च हो सकता है।

इन 5 स्मार्टफोन के साथ दस्तक दे सकता है नोकिया

खबर यह भी है कि कंपनी इसका एक कम रेंज वाला वेरियंट भी पेश कर सकती है जिसे क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है और फोन में 4जीबी रैम मैमोरी होने की उम्मीद है।