Motorola Edge 50 5G इसी महीने हो सकता है लॉन्च, ग्लोबल कीमत हुई लीक

Join Us icon
motorola-edge-50-5g-europe-price-launch-timeline-july-leaked

मोटोरोला की एज 50 सीरीज में अब तक तीन मोबाइल्स फ्यूजन, प्रो और अल्ट्रा नाम से लॉन्च हो चुके हैं। वहीं, अब इसका सामान्य मॉडल Motorola Edge 50 5G पेश होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि डिवाइस इसी महीने बाजार में आ सकता है। इसके साथ ही 91 मोबाइल्स को ग्लोबल कीमत, स्टोरेज, कलर ऑप्शन की डिटेल भी प्राप्त हुई है। आइए, आगे एज 50 से जुड़ी अहम जानकारी विस्तार से जानते हैं।

Motorola Edge 50 5G की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन (लीक)

  • लीक के अनुसार यूरोप में मोटोरोला एज 50 5G के 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत EUR 599 (लगभग 53,700 रुपये) रखी जा सकती है।
  • यह डिवाइस इस महीने के अंत में लॉन्च होने की डिटेल बताई गई है।
  • मोबाइल को ग्रीन, पीच और ग्रे जैसे तीन कलर ऑप्शन में एंट्री मिल सकती है।
  • बता दें कि कंपनी ने अभी मोटोरोला एज 50 5G के बारे में कोई ऐलान नहीं किया है, लेकिन इसके बारे में जल्द कोई जानकारी सामने आ सकती है।

Motorola Edge 50 5G के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

Motorola Edge 50 5G डिवाइस पूर्व में भी सर्टिफिकेशन और लीक में सामने आया है। जिसमें इसके स्पेक्स पता चले हैं।

  • प्रमुख लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने वाला हो सकता है।
  • मोबाइल में लंबे बैकअप के लिए 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। जो पूर्व मॉडल एज 40 की 4,400mAh साइज की तुलना में बड़ा अपग्रेड साबित हो सकता है।
  • मोटोरोला एज 50 5जी में एनएफसी, ब्लूटूथ, वाई-फाई 6, जीपीएस और 5जी कनेक्टिविटी विकल्प होंगे।
  • यह नया मोटोरोला मोबाइल एंड्रॉइड 14 आधारित हैलो यूआई के साथ पेश हो सकता है।

Motorola Edge 50 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

ब्रांड ने पिछले महीने एज श्रृंखला का Edge 50 Ultra लॉन्च किया है जिसकी प्रमुख डिटेल आप आगे देख सकते हैं।

  • डिस्प्ले: Motorola Edge 50 Ultra में 6.7 इंच का pOLED 3D कर्व्ड डिस्प्ले है। इस पर 2,712 x 1,220 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • प्रोसेसर: इसमें Qualcomm Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर लगा हुआ है।
  • रैम और स्टोरेज: डिवाइस में 12GB LPDDR5X रैम तथा 512GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज मौजूद है।
  • कैमरा: Motorola Edge 50 Ultra में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड और 64 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा मिलता है. इसमें 100x AI सुपर जूम तकनीक भी है। वहीं, सेल्फी के लिए 50 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।
  • बैटरी: स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी दी गई है। इसे चार्ज करने के लिए 125W फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W वायरलेस पावर शेयरिंग का सपोर्ट है।


Motorola Edge 50 Ultra Price
Rs. 54,999
Go To Store
See All Prices

Best Competitors

See All Competitors

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here