4 जुलाई को इंडिया आ रहा फ्लिप फोन Moto Razr 50 Ultra, अमेजन पर होगी इसकी सेल

Motorola ने 25 जून को Moto S50 Neo, Razr 50 और Razr 50 Ultra को चाइनीज मार्केट में पेश किया था। वहीं, अब ब्रांड ने Razr 50 मॉडल्स की इंडिया लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। दरअसल, Lenovo की मालिकाना हक वाली कंपनी Razr 50 Ultra अगले माह July 4 को इंडिया में पेश करेगी। इस बात की जानकारी अमेजन इंडिया वेबसाइट एक डेडीकेटेड पेज के माध्यम से सामने आई है। आइए आगे आपको फोन के बारे में फुल डिटेल जानकारी देते हैं।

Moto Razr 50 Ultra अमेजन पर हुआ लिस्ट

जैसा कि हमने बताया कि मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा का लैंडिंग पेज अमेजन पर उपलब्ध है। यह तीन पैनटोन-क्यूरेटेड शेड्स में उपलब्ध होगा, जैसे स्प्रिंग ग्रीन, पीच फज और मिडनाइट ब्लू। लैंडिंग पेज पर बताए गए स्पेसिफिकेशन से पता चलता है कि भारत में आने वाला रेजर 50 अल्ट्रा बिल्कुल वैसा ही डिवाइस होगा जो अभी चीन में लॉन्च हुआ है।

Moto Razr 50 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स (चाइना)

Moto Razr 50 Ultra की कीमत (अनुमानित)

मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को चीन में 12GB रैम + 256GB स्टोरेज में 5,699 युआन यानी करीब 65,470 का है। जबकि 12GB रैम + 512GB की कीमत 6,199 युआन करीब 71,220 रुपये में पेश किया गया था। इसलिए इस फोन को इंडिया में भी इसी कीमत के आस-पास पेश किया जा सकता है।