4 जुलाई को इंडिया आ रहा फ्लिप फोन Moto Razr 50 Ultra, अमेजन पर होगी इसकी सेल

Join Us icon

Motorola ने 25 जून को Moto S50 Neo, Razr 50 और Razr 50 Ultra को चाइनीज मार्केट में पेश किया था। वहीं, अब ब्रांड ने Razr 50 मॉडल्स की इंडिया लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। दरअसल, Lenovo की मालिकाना हक वाली कंपनी Razr 50 Ultra अगले माह July 4 को इंडिया में पेश करेगी। इस बात की जानकारी अमेजन इंडिया वेबसाइट एक डेडीकेटेड पेज के माध्यम से सामने आई है। आइए आगे आपको फोन के बारे में फुल डिटेल जानकारी देते हैं।

Moto Razr 50 Ultra अमेजन पर हुआ लिस्ट

जैसा कि हमने बताया कि मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा का लैंडिंग पेज अमेजन पर उपलब्ध है। यह तीन पैनटोन-क्यूरेटेड शेड्स में उपलब्ध होगा, जैसे स्प्रिंग ग्रीन, पीच फज और मिडनाइट ब्लू। लैंडिंग पेज पर बताए गए स्पेसिफिकेशन से पता चलता है कि भारत में आने वाला रेजर 50 अल्ट्रा बिल्कुल वैसा ही डिवाइस होगा जो अभी चीन में लॉन्च हुआ है।

Moto Razr 50 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स (चाइना)

  • इनर डिस्प्ले: Motorola razr 50 ultra मोबाइल में 6.9-इंच (2640×1080 पिक्सल) फ्लेक्सव्यू FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले है इस पर 165Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट HDR 10+, 100% DCI-P3 कलर गैमट, 3000 निट्स तक की अधिकतम ब्राइटनेस, डॉल्बी विजन जैसे फीचर्स मिलेंगे।
  • आउटर डिसप्ले: इसे और भी खास बनता है इसका आउटर डिस्प्ले क्योंकि यह 4 इंच (1272×1080 पिक्सल) क्विकव्यू pOLED LTPO से लैस है। जो 165Hz रिफ्रेश रेट, 100% DCI-P3 कलर गैमट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आया है।
  • चिपसेट: अल्ट्रा मॉडल को ब्रांड ने ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8एस जेन 3 4nm मोबाइल प्लेटफार्म के साथ एंट्री दी है। जबकि ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 735 GPU लगा है।
  • स्टोरेज: यह डिवाइस 12GB LPDDR5X RAM के साथ 256GB व 512GB UFS 4.0 इंटरनल स्टोरेज वाला है।
    कैमरा: Moto razr 50 ultra में 1/1.95″ के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा सेंसर और f/1.79 अपर्चर, OIS के साथ 50MP 2x टेलीफोटो कैमरा है। वहीं, सेल्फी के लिए शानदार 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है।
  • बैटरी: Motorola razr 50 ultra 4000mAh की बैटरी से लैस है। इसे चार्ज करने के लिए 44W टर्बोपावर फास्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग मिल जाती है।
  • अन्य: मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा मॉडल में स्टीरियो स्पीकर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, डॉल्बी एटमॉस, IPX8 रेटिंग, डुअल सिम 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6E, ब्लूटूथ 5.3 जैसी खूबियां हैं।
  • बैटरी: Motorola razr 50 ultra 4000mAh की बैटरी से लैस है। इसे चार्ज करने के लिए 44W टर्बोपावर फास्ट और 15W वायरलेस चार्जिंग मिल जाती है।
  • ओएस: दोनों razr 50 मॉडल एंड्राइड 14 आधारित My UI 7.0 के साथ काम करते हैं।

Moto Razr 50 Ultra की कीमत (अनुमानित)

मोटोरोला रेजर 50 अल्ट्रा को चीन में 12GB रैम + 256GB स्टोरेज में 5,699 युआन यानी करीब 65,470 का है। जबकि 12GB रैम + 512GB की कीमत 6,199 युआन करीब 71,220 रुपये में पेश किया गया था। इसलिए इस फोन को इंडिया में भी इसी कीमत के आस-पास पेश किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here