Moto G14 भारतीय सर्टिफिकेशन साइट पर हुआ स्पॉट, जल्द हो सकता है लॉन्च

Highlights

मोटोरोला जल्द ही अपनी G-सीरीज का विस्तार करने जा रहा है। इसके तहत कंपनी Motorola G14 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर सकती है। दरअसल इंडिया लॉन्च की खबर इसलिए भी तेज हो गई है क्योंकि यह डिवाइस TDRA सर्टिफिकेशन के बाद भारतीय BIS सर्टिफिकेशन पर सामने आया है। आप इस पोस्ट में सर्टिफिकेशन की डिटेल पढ़ सकते हैं।

Moto G14 बीआईएस लिस्टिंग

Moto G14 को BIS वेबसाइट पर XT2341-3 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। वहीं, कुछ दिन पहले ही इसे  XT2341-4 मॉडल नंबर के साथ TDRA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। दोनों लिस्टिंग से नाम और मॉडल नंबर के अलावा कोई और जानकारी नहीं मिली है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है कि नया कम कीमत वाला फोन कुछ महीने पहले लाए गए Moto G13 का अपग्रेड होगा।

Moto G13 के स्पेसिफिकेशंस

Moto G14 को Moto G13 के सक्सेसर के रूप में एंट्री मिल सकती है। यानी कि दोनों में काफी कुछ एक समान होने की उम्मीद है। इसलिए हमने आगे Moto G13 के स्पेसिफिकेशन की डिटेल दी है।