KBC 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (SonyLIV, SMS, मोबाइल नंबर)

Join Us icon
kaun banega crorepati registration 2023

कौन बनेगा करोड़पति (kaun banega crorepati 2024) टीवी शो के 16वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 अप्रैल, 2024 को 9PM से शुरू हो गई है और यह 7 मई, 2024 तक चलेगी। इस बार भी रियलिटी शो की मेजबानी अमिताभ बच्चन कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस शो को अगस्त-सितंबर 2024 में ऑन एयर किया जा सकता है। अगर आप भी चाहें, तो KBC 2024 शो में हिस्सा लेकर करोड़पति बनने का सपना पूरा कर सकते हैं। जानें KBC 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकते हैं (kbc registration kaise kare) …

टीवी शो का नाम KBC 2024
सीजन 16वां
ब्रॉडकास्टर  सोनी टीवी
होस्ट अमिताभ बच्चन
प्राइज  7 करोड़ रुपये तक (अनुमानित)
SMS नंबर 5667711
व्हाट्सएप नंबर 8591975331
ऑनलाइन अप्लाई https://www.sonyliv.com

KBC 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू  

केबीसी सीजन 16 (KBC Season 16) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 अप्रैल, 2024 से शुरू हो गई है और इस शो का पहला सवाल है- “श्री कर्पूरी ठाकुर, जिन्हें 2024 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया, किस राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री थे?” (उत्तर- बिहार)  इसके लिए आप रजिस्ट्रेशन SonyLIV ऐप और SMS के जरिए भी कर सकते हैं। बता दें कि इसमें हर रोज आपसे एक सवाल पूछा जाएगा। सवाल का जवाब एसएमएस या सोनीलिव ऐप के जरिए देना होता। आपको बता दें कि कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati ) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी तरह से फ्री होती है।

SonyLIV ऐप से KBC के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

स्टेप-1: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐपल ऐप स्टोर से SonyLIV ऐप को डाउनलोड करें।
स्टेप-2: सोनी लिव ऐप को स्मार्टफोन में ओपन करें और केबीसी के लिंक पर टैप करें।
स्टेप-3: आपको स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन क्वैश्चन का सही उत्तर देना होगा।
स्टेप-4: इसके बाद आपको सभी जरूरी जानकारी देनी होगी।
स्टेप-5: इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने का मैसेज मिलेगा।

KBC 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ( SMS से)

एसएमएस (SMS) से केबीसी रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको 26 अप्रैल, 2024 से रात 9 बजे सोनी टीवी पर पूछे गए सवाल का सही जवाब देना होगा।

स्टेप-1: एयरटेल, जिओ, बीएसएनएल, वोडाफोन-आइडिया यूजर्स 5667711 पर एसएमएस के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
स्टेप-2:  सवाल का जवाब SMS के जरिए देने के लिए निम्न फॉर्मेट में SMS करना होगाः 
KBC <space> सवाल का जवाब (A/B/C/D) <space> अपना उम्र <space> जेंडर (M/F/O) टाइप करने के बाद 5667711 पर SMS भेजना होगा।
बता दें कि एसएमएस भेजने का शुल्क 3 रुपये प्रति SMS है।

केबीसी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें (व्हाट्सएप से)

केबीसी 2024 के लिए व्हाट्सएप के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करेंः

स्टेप-1: केबीसी के लिए व्हाट्सएप के जरिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो फिर 8591975331 नंबर को अपने मोबाइल में सेव करना होगा।
स्टेप-2: इसके बाद Hi लिखकर मैसेज भेजना होगा।
स्टेप-3: इसके बाद ऑप्शन का मेन्यू दिखाई देगा, जिसमें आपको केबीसी रजिस्ट्रेशन को सलेक्ट करना है।
स्टेप-4: यहां पर आपको टर्म ऐंड कंडीशन को एक्सेप्ट करने के लिए कहा जाएगा। यहां ‘यस आई एग्री’ पर क्लिक करें
स्टेप-5: इसके बाद आपको अपना उम्र और जेंडर सलेक्ट करना होगा।
स्टेप-6: फिर लोकेशन से संबंधित एक पेज ओपन होगा, जिसमें आपको अलग-अलग एरिया के हिसाब से 1-8 के बीच जिस एरिया से आप संबंधित हैं, उसे टाइप करना होगा। जैसे दिल्ली या मुंबई से हैं, तो फिर 1 टाइप करना होगा।
स्टेप-7: इसके बाद आपको पूछा जाएगा कि आप ग्रेजुएट हैं या नहीं? सवाल का जवाब देने के बाद आगे आपसे पूछा जाएगा कि किस क्षेत्र में कार्य करते हैं।
स्टेप-8: अब आपसे सवाल पूछा जाएगा, जिसका आपको सही जवाब देना है। बस इतना ही।

सवाल-जवाब (FAQs)

KBC  2024 में शामिल होने के लिए आवश्यक शर्तें क्या है?

कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 2024) में हिस्सा लेना के लिए आपको इस शो के कुछ बुनियादी मानदंडों को पूरा करना होगा।

  • रजिस्ट्रेशन की तारीख के दिन कैंडिडेट की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • कैंडिडेट भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदन करने वाले व्यक्ति का कोई आपराधिक रिकॉर्ड या फिर उस पर किसी तरह का आरोप नहीं होना चाहिए।
  • केबीसी के लिए कैंडिडेट का मानसिक और शारीरिक रूप से फिट होना भी जरूरी है।

KBC 2024 के लिए चयन प्रक्रिया क्या है?

KBC के सलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो रजिस्ट्रेशन के बाद कैंडिडेट्स को शॉटलिस्ट किया जाएगा।

  • केबीसी के लिए सलेक्शन का पहला स्टेप आइडेंटी वेरिफिकेशन का होता है। इसके लिए केबीसी की टीम कैंडिडेट के साथ फोन में बात करती है।
  • वेरिफिकेशन के बाद ऑडिशन के लिए बुलाया जाएगा। ऑडिशन राउंड सलेक्ट हो जाने के बाद कैंडिडेट को अपने डॉक्यूमेंट वेरिफाइ करना होता होता है।
  • इसके बाद कैंडिडेट को क्विज टेस्ट में हिस्सा लेना होगा। अगर वे सफर होते हैं तो उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद कुछ 10 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाता है।
  • शो में हिस्सा लेने के लिए कैंडिडेट्स को एक और क्विज राउंड में हिस्सा लेना पड़ता है। कैंडिडेट को जितनी जल्दी हो सके सवालों का जवाब देना होता है। फिर विजेता को अमिताभ बच्चन के साथ कौन बनेगा करोड़पति शो में भाग लेने का मौका मिलता है।

केबीसी में हिस्सा लेने वालों को कितना पुरस्कार मिलेगा

कौन बनेगा करोड़पति के पिछले सीजन में विजेता के लिए 7 करोड़ रुपये तक की इनामी राशि तय की गई थी। सोनी ने फिलहाल आगामी सीजन के लिए पुरस्कार राशि का ऐलान नहीं किया गया है। संभव है कि इनामी राशि पिछले सीजन के समान ही हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here