IPL में गर्दा मचा रही रवि किशन का भोजपुरी कमेंट्री, जानें कैसे देखें भोजपुरी में फ्री

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का आगाज हो चुका है। इस बार आईपीएल में नयापन दिखाई दे रहा हैं, जिसमें से भोजपुरी भाषा में हो रही कमेंट्री भी शामिल हैं। यह कमेंट्री कोई और नहीं बल्कि खुद गोरखपुर सांसद व भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपर स्टार रवि किशन कर रहे हैं। कमेंट्री में इस्तेमाल किए जा रहे शब्दों को काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आप भी जियो सिनेमा पर आईपीएल को गर्दा उड़ा देने वाली भाषा में देखना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके काम आने वाला है। आइए आगे आपको बताते हैं कि कैसे टीवी, लैपटॉप और फोन में भोजपुरी भाषा में आईपीएल के मैच को देखा जा सकता है।

ऐसे देखें भोजपुरी भाषा में आईपीएल

टीवी, लैपटॉप और मोबाइल पर आईपीएल को जियो सिनेमा पर स्ट्रीम किया जा सकता है। इसके लिए दर्शकों को किसी भी टेलीकॉम कंपनी के मोबाइल नंबर के माध्यम से सबसे पहले ऐप पर लॉग इन करना होगा। लॉगइन करने के बाद जैसे ही आप अपने ऐप के होम में जाएंगे तो लाइव मैच या पुराने मैच का प्रीव्यू देख सकते हैं। मैच देखने के लिए क्लिक करते के साथ ही कुछ सेकेंड के लिए स्क्रीन पर ही नीचे की ओर आपको भाषा बदलने का ऑप्शन मिलता है। इस ऑप्शन पर क्लिक कर आप आसानी से भोजपुरी भाषा को सिलेक्ट कर सकते हैं।


इसके अलावा ऑडियो बदलने का ऑप्शन आपको ऐप के टॉप लेफ्ट में सेटिंग के बराबर में मिलेगा। वहीं, इसपर क्लिक कर छठे नंबर पर आपको भोजपुरी भाषा का ऑप्शन मिल जाएगा। यहां से भी आप अपने ऑडियो ऑप्शन को बदल सकते हैं।

आईपीएल में गर्दा उड़ा रही रवि किशन की कमेंट्री

इस बार IPL में 12 भाषों में आईपीएल के मैच को स्ट्रीम किया जा रहा है, लेकिन भोजपुरी भाषा में रवि किशन द्वारा की जा रही कमेंट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। उनकी कमेंट्री को सिर्फ भोजपुरी भाषी दर्शक ही नहीं बल्कि हिंदी दर्शक भी खूब उत्साह के साथ देख रहे हैं। दरअसल, मैच के दौरान दर्शकों को भेजपुरी की स्लैंग भाषा यानी, “ई का हो, मुंह फोड़बा का…? से लेकर गर्दा मचा देहले बाटे।” सुनकर खूब मजा ले रहे हैं। इसे भी पढ़ें: बुखार छोड़ा देलस… आईपीएल मैच में भोजपुरी कमेंट्री ने दोगुना किया मजा, वीडियो हो रहे वायरल


View this post on Instagram

A post shared by Ravi Kishan (@ravikishann)

रवि किशन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा “जिंदगी झंड बा, और पहली बार हुए #iplbhojpuri का घमांड बा !!!! आप सभी ने मुझे इतना प्यार और भोजपुरी भाषा को इतना समान दिया उसके लिए मैं आप सभी का बहुत बहुत अभारी हूं |

भोजपुरी कमेंट्री देख ट्विटर पर आई मीम की बाढ़

Bhojpuri commentary is best addition to IPL 2023 😂 pic.twitter.com/IKOl7Bv7qm

— Anil kumar (@Anilkumar01317) March 31, 2023

Same energy while watching IPL in Bhojpuri commentary.#IPL2023 pic.twitter.com/Tfg1a4DsyN

— 𝐊𝐨𝐡𝐥𝐢𝐧𝐚𝐭!𝟎𝐧_👑🚩 (@bholination) March 31, 2023

Humari batting 😍 x Bhojpuri commentary 🎙️ >>>>> #LSGvDC | #IPL2023 | #LucknowSuperGiants | #LSG | #GazabAndazpic.twitter.com/FcIaverMQL

— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 1, 2023

When UP & Bihar people listen #IPL commentary in Bhojpuri.. pic.twitter.com/7NVufolPMP

— Deepti 🇮🇳 (@SaffronJivi) April 1, 2023

People after listening Bhojpuri Commentary:- pic.twitter.com/k6S39AGzsG

— Sir BoiesX 🕯 (@BoiesX45) April 2, 2023