जियो डाटा लीक करने के शक में पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Join Us icon
+92 and +99 country code number scam

रविवार रात अचानक से इंटरनेट जगत पर हलचल शुरू हो गई। मामला ही कुछ ऐसा था। मैजिकएपीके नामक एक वेबसाइट रिलायंस जियो यूजर के डाटा हैक करने का दावा कर रही थी। और यह जांच में यह सही पाया गया। इस वेबसाइट से ​जियो यूजर्य के डाटा देखे जा सकते थे। हालांकि कुछ ही घंटों में वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया गया और कपंनी ने एक स्टेटमेंट जारी कर जानकारी दी कि सभी यूजर के डाटा सुरक्षित हैं। इसी के साथ कानूनी कार्रवाई की भी बात कही गई थी। वहीं कल ही मुंबई पुलिस ने राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिस पर जियो डाटा लीक करने का शक है।

मुंबईमिरर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है वह राजस्थान चुरु जिले के सुजानगढ़ का रहने वाला है। उस व्यक्ति का नाम इमरान चिंप्पा है। इसकी गिरफ्तारी में नवी मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र क्राइम ब्रांच के अधिकारी शामिल थे। हालांकि चिंप्पा की गिरफ्तारी राजस्थान पुलिस द्वारा की गई है और जानकारी दी गई कि यह एक इंजीनियरिंग छात्र रह चुका है।

सनसनी: ​इस वेबसाइट से हो रही है जियो यूजर्स की जानकारी लीक

प्रेस को दी जानकारी में नवी मुंबई पुलिस और मुंबई साइबर सेल ने उसके इंजीनियरिंग स्टूडेंट होने का दावा किया है। राजस्थान पुलिस ने उसे मुंबई पुलिस को सौंपा है, जिसके बाद उसे वाशी लाया गया।

100एमबीपीएस स्पीड वाला जियो फाइबर सेवा भी होगी तीन महीने के लिए मुफ्त, मिलेगा 300जीबी डाटा फ्री

नवी मुंबई पुलिस के जॉइंट कमिश्नर प्रशांत बुर्डे ने बताया, ‘हमने गिरफ्तार युवक के ट्रांसिट रिमांड की मांग की है और उसे आज नवी मुंबई लाया जा सकता है।’

5 जुलाई को फ्रेंडज़4एम नाम के एक व्यक्ति ने एक मैसेज डाला था जिसमें मैजिकएपीके के बारे में जानकारी दी गई थी। यह मैसेज आईएमचिंपा यूजर हैंडल से पोस्ट किया गया था जिसमें दावा किया गया था कि आप किसी भी जियो नंबर से जुड़े डाटा को देख सकते हैं। इस मैसेज में चिंपा का ही आईपी एड्रेस था और इसी से पुलिस ने उसे धर दबोचा।

गौरतबल है कि मैजिकएपीके वेबसाइट से जियो यूजर के नाम, स्थान के अलावा ईमेल आईडी भी उपलब्ध हो रहा था। इतना ही नहीं कई लोगों का दावा है कि आधार नंबर भी लीक हो रहा है लेकिन हमनें जो जांचा उसमें नाम, स्थान, सिम एक्टिवेशन की तारीख और समय के अलावा सर्किल और ईमेल आईडी ही मिला।