Jio AirFiber का ऐलान हो गया है, जो रिलायंस जियो की नई इंटरनेट सर्विस है। वहीं, इस कंपनी ने इस सर्विस के प्लान्स को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है, जिसमें आपको AirFiber और AirFiber Max प्लान्स मिलेंगे। वहीं, खास बात है कि इन प्लान्स में यूजर्स को 1Gbps तक की स्पीड और 14 ओटीटी ऐप्स का लाभ ऑफर किया जा रहा है। अगर आप इस सर्विस को लेने का सोच रहे हैं तो आगे हम आपको इस आर्टिकल में जियो एयरफाइबर प्लान की फुल लिस्ट बताने वाले हैं। आइए जानते हैं…
इस लेख में:
Jio AirFiber Plan List 2023
प्लान | कीमत | डाटा स्पीड | बेनिफिट्स |
Jio AirFiber | 599 रुपये | 30Mbps | 550 डिजिटल चैनल्स, 14 ओटीटी ऐप्स |
Jio AirFiber | 899 रुपये | 100Mbps | 550 डिजिटल चैनल्स, 14 ओटीटी ऐप्स |
Jio AirFiber | 1,199 रुपये | 100Mbps | 550 डिजिटल चैनल्स, 14 ओटीटी ऐप्स+नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइम, जियो सिनेमा प्रीमियम |
Jio AirFiber Max | 1,499 रुपये | 300Mbps | 550 डिजिटल चैनल्स, 14 ओटीटी ऐप्स+नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइम, जियो सिनेमा प्रीमियम |
Jio AirFiber Max | 2,499 रुपये | 500Mbps | 550 डिजिटल चैनल्स, 14 ओटीटी ऐप्स+नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइम, जियो सिनेमा प्रीमियम |
Jio AirFiber Max | 3,999 रुपये | 1000Mbps | 550 डिजिटल चैनल्स, 14 ओटीटी ऐप्स+नेटफ्लिक्स अमेजन प्राइम, जियो सिनेमा प्रीमियम |
Jio AirFiber Rs 599 Plan
इस प्लान की कीमत 599 रुपये है। हालांकि, इसमें आपको GST अलग से देना होगा। इसके अलावा आपको 30Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा, Disney+Hotstar, SonyLIV, Zee5 और 11 अन्य OTT का एक्सेस दिया जाएगा। सा ही यह प्लान यूजर्स 6 महीने और 12 महीने के लिए खरीद सकते हैं।
Jio AirFiber Rs 899 Plan
इस प्लान की कीमत 899 रुपये है, जिसमें GST अलग से देना होगा. इसमें 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डेटा मिलता है. ये भी 6 महीने और 12 महीने के लिए खरीद सकते हैं। इसमें भी आपको OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलता है.
Jio AirFiber Rs 1,199 Plan
यूजर्स को इस प्लान में 100Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा प्रोवाइड कराया जाएगा। वहीं, इसकी कीमत 1199 रुपये + GST है। साथ ही इसमें आपको Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और 13 अन्य ऐप्स का एक्सेस दिया जा रहा है।
Jio AirFiber Max Rs 1,499 Plan
इसमें यूजर्स को 300Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। यह प्लान भी Netflix, Amazon Prime Video, Disney+ Hotstar और 13 अन्य ऐप्स के एक्सेस के साथ आएगा. इस प्लान की कीमत 1499 रुपये + GST है. इस प्लान को आप 6 महीने और 12 महीने के लिए खरीद सकते हैं।
Jio AirFiber Max Rs 2,499 Plan
एयरफाइबर मैक्स के इस प्लान में यूजर्स को 500Mbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा ऑफर किया जा रहा है। वहीं, इसमें आपको Netflix, Amazon Prime , Disney+ Hotstar और दूसरे ऐप्स का एक्सेस मिलेगा।
Jio AirFiber Max Rs 3,999 Plan
जियो एयरफाइबर मैक्स का सबसे महंगा प्लान है, जिसमें यूजर्स को 1Gbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा दिया जा रहा है। वहीं, इसमें आपको तमाम ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Note: बता दें कि कंपनी के सभी जियो एयर फाइबर प्लान प्लान्स में यूजर्स को 550 से अधिक डिजिटल चैनल और तमाम OTT प्लेटफॉर्म्स के एक्सेस मिलते हैं। इसके अलावा नए ग्राहक सभी प्लान्स को 6 या 12 महीने के लिए ले सकते हैं।