8 जुलाई को लॉन्च होगा सस्ता और अनोखा CMF Phone 1, ब्रांड ने किया कंफर्म

Highlights

नथिंग का सब ब्रांड CMF भारत में अपना पहला फोन CMF Phone 1 लॉन्च करने वाला है। इसे लेकर ब्रांड ने लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया है। यह डिवाइस 8 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा। इसके साथ CMF Watch Pro 2 और CMF Buds Pro 2 जैसे गैजेट भी आएंगे। खास बात यह है कि नया स्मार्टफोन यूनीक स्टाइल में दमदार फीचर्स के साथ कम कीमत में आने की उम्मीद है। आइए, आगे नए टीजर वीडियो और अन्य संभावित जानकारी को विस्तार से जानते हैं।

CMF Phone 1 लॉन्च डेट

A wonderful turn of events.

Buds Pro 2 and Watch Pro 2 join Phone 1 in the new CMF by Nothing line-up.

Learn everything at our next Community Update on 8 July 2024, 10:00 BST. pic.twitter.com/we04dldkBa

— CMF by Nothing (@cmfbynothing) June 18, 2024

CMF Phone 1 की कीमत (लीक)

लीक के अनुसार CMF Phone 1 के बेस मॉडल 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत 19,999 हो सकती है। यह प्राइस बॉक्स पर आ सकता है लेकिन ऑफर के साथ मोबाइल करीब 17,000 रुपये में आने का अंदाजा है।

CMF Phone (1) के स्पेसिफिकेशंस (संभावित)

See Full Specs


Best Competitors

See All Competitors