जियोसिनेमा पर मौजूद 10 बेस्ट फिल्में, देखें बिल्कुल फ्री

Join Us icon
best movies on jio cinema watch free online

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो के पास भी एक शानदार ओटीटी ऐप जियोसिनेमा है। इस ऐप पर बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई शानदार फिल्में मौजूद हैं। वहीं, इस प्लेटफॉर्म पर रणबीर कपूर की रॉकस्टार से लेकर अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर तक स्ट्रीम की जा सकती है। साथ ही मनमर्जियां और लव आज कल 2 सहित कई रोमांटिक ड्रामा भी हैं। अगर आप विंटेज क्लासिक्स फिल्मों को पसंद करते हैं तो इस तरह का कंटेंट भी देखने को मिल जाएगा। आइए आगे आपको जियोसिनेमा पर मौजूद बेस्ट फिल्मों की जानकारी देते हैं, जिन्हें देख आप आराम से अपने घर पर मोबाइल, टीवी या लैपटॉप पर देख सकते हैं।

देखें जियोसिनेमा पर मौजूद बेस्ट फिल्में

  • रॉकस्टार (2011)
  • रूही (2021)
  • प्यार का पंचनामा 2 (2015)
  • स्त्री (2018)
  • अंधाधुन (2018)
  • दृश्यम (2015)
  • गैंग्स ऑफ वासेपुर (2011)
  • गो गोआ गॉन (2013)
  • मनमर्जियां (2018)
  • लव आज कल (2020)

रॉकस्टार

इम्तियाज अली की शानदार फिल्मों में से एक रॉकस्टार को जियोसिनेमा पर देख सकते हैं। इस फिल्म में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी हैं। रणबीर ने फिल्म में फेमस रॉकस्टार जोर्डन का रोल प्ले किया है। फिल्म में जेजे के जॉर्डन बनने की कहानी और प्यार को दिखाया गया है। फिल्म को आईएमडीबी पर 7.7 की रेंटिंग मिली है। फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी।

रूही

यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म हैं, जिसमें जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव हैं। इसके अलावा फिल्म में पकंज त्रिपाठी और वरुण शर्मा भी हैं। हार्दिक मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म को 2021 में रिलीज किया गया था। इसे फ्री में जियोसिनेमा पर देख सकते हैं।

प्यार का पंचनामा 2

कार्तिक आर्यन की फिल्म प्यार का पंचनामा को पसंद करने वाले दर्शक इके दूसरे पार्ट प्यार का पंचनामा 2 को जियोसिनेमा पर देख सकते हैं। लव रंजन की इस फिल्म 2015 में रिलीज हुई यह फिल्म आधुनिक रिश्तों पर केंद्रित है। फिल्म तीन दोस्तों, अंशुल, सिद्धार्थ और तरुण के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने रिश्तों को समझने के लिए संघर्ष करते हैं।

स्त्री

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री को रिलीज होने के बाद खूब पसंद किया गया था। 2018 में बड़े पर्दे पर रिलीज हुई इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में राजकुमार ने विक्की नाम के लड़के का रोल प्ले किया है जो कि अपने चंदेरी नाम की जगह पर रहता है। लेकिन, अचानक उसे एक लड़की से प्यार हो जाता है।

अंधाधुन

आयुष्मान खुराना की ब्लैक कॉमेडी अंधाधुन को 2018 रिलीज किया गया था। यह एक नेत्रहीन पियानो बजाने वाले युवक के इर्द-गिर्द केंद्रित है, जो दुर्भाग्य से एक फिल्म स्टार की हत्या का गवाह बन जाता है। अंधाधुन में तब्बू और राधिका आप्टे भी हैं।

दृश्यम

मोहनलाल की मलयालम थ्रिलर दृश्यम की हिंदी रीमेक में अजय देवगन हैं। यह फिल्म पुलिसकर्मी के बेटे के लापता होने के इर्द-गिर्द घूमती है। विजय (अजय देवगन) के जीवन को बर्बाद करने की धमकी देती है और अपने बेटे के लापता होने में उसकी मिलीभगत को साबित करने के लिए सबूत खोजने के लिए लग जाती है। वहीं, फिल्म में तब्बू और इशिता दत्ता भी हैं।

गैंग्स ऑफ वासेपुर

अनुराग कश्यप की गैंगस्टर फ्रेंचाइजी गैंगस ऑफ वासेपुर दो हिस्सों में बंटी हुई है। क्राइम ड्रामा धनबाद में रहने वाले तीन परिवारों के बीच प्रतिशोध, राजनीति और सत्ता संघर्ष पर केंद्रित है। फिल्म में मनोज बाजपेयी, नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, पंकज त्रिपाठी, हुमा कुरैशी और ऋचा चड्ढा हैं।

गो गोआ गॉन

जोंबियों पर आधारित फिल्म गो गोआ गॉन तीन दोस्तों पर आधारित है। यह फिल्म में हार्दिक, बनी और लव पर केंद्रित है, जो छुट्टी मनाने गोवा जाते हैं। द्वीप पर एक रेव पार्टी के बाद, वे खुद को लाश के बीच फंसा हुआ पाते हैं। फिल्म में सैफ अली खान, कुणाल खेमू और वीर दास हैं।

मनमर्जियां

मनमर्जियां अनुराग कश्यप की रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें विक्की कौशल और तापसी पन्नू हैं। वहीं, इनके साथ अभिषेक बच्चन भी मौजूद हैं। यह एक पेचीदा प्रेम कहानी की शुरुआत करती है।

लव आज कल

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित 2009 में आई फिल्म लव आज कल की रीमेक है। फिल्म में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान मौजूद हैं। फिल्म में जोया और वीर की कहानी का को दिखाया गया है। वहीं, फिल्म में रणदीप हुड्डा भी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here