Airtel और Jio ने शुरू की 5G सेवाएं, भारत समेत इन देशों में चलता है रॉकेट की स्पीड से 5G इंटरनेट

भारत में एयरटेल और जियो ने अपनी-अपनी 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अक्टूबर 2022 को भारत में 5G सेवाओं को लॉन्च किया था। एक अक्टूबर से एयरटेल ने देश के आठ शहरों (दिल्ली, वाराणसी, नागपुर, बैंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई और सिलिगुरी) अपनी 5G सेवाएं शुरू की थी। अब रिलायंस जियो ने भी दशहरे से चार शहरों (मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी) से अपनी 5G सेवाएं शुरू कर दी है। रिलायंस जियो का कहना है कि वह साल 2023 के अंत तक देश के सभी हिस्सों में 5G शुरू कर देगा। वहीं एयरटेल का कहना है कि वह मार्च 2024 तक पूरे देश में 5G सर्विस शुरू कर देगा। वहीं Vodafone Idea (Vi) ने अब तक 5G सेवा शुरू नहीं की है। भारत में फिलहाल 9 शहरों में ही 5G नेटवर्क मौजूद हैं। आज हम आपको बताएंगे कि 5G क्या है और यह दुनियाभर में कहां-कहां और कब मौजूद हैं।

5G क्या है

5G सेल्यूलर नेटवर्क की पांचवी पीढ़ी है। यह 4G नेटवर्क की तुलना में 100 गुना फास्ट है। यह लोगों और बिजनेस (व्यापार) के लिए असिमित मौके लेकर आएगा। 5G नेटवर्क से फ़ास्ट कनेक्टिविटी स्पीड, अल्ट्रा लो लेटेंसी और ज़्यादा बैंडविर्थ मिलेगी। इसके साथ ही यह इंडस्ट्री रेवेल्यूशन के साथ-साथ डे-टू-डे एक्सपीरियंस को बढ़ाएगा। इसके साथ ही फ्यूचरिस्टिक सेवाएं जैसे – ई- हेल्थ, कनेक्टेड व्हीकल और ट्रैफ़िक सिस्टम, एडवांस मोबाइल क्लाउड गेमिंग और ई-एजुकेशन को बढ़ावा मिलेगा।

5G क्यों अलग है

5G उन्हीं रेडियो फ्रीक्वेंसी पर चलता है जो आपके मौदूदा स्मार्टफोन, वाई-फाई नेटवर्क और सेटेलाइट कॉम्यूनिकेशन में उपयोग किए जा रहे हैं, लेकिन यह टेक्नोलॉजी फ्यूचरिस्टिक है।
5G की मदद से यूज़र्स कुछ ही सेकेंड में HD मूवी को डाउनलोड कर सकते हैं। 5G की मदद से बिना लैग के चीजें कनेक्ट हो सकेंगी। 5G की मदद से दूर से ही चीजें रियल टाइम कंट्रोल की जा सकती हैं।

भारत में कितने शहरों में है 5G

भारत में फ़िलहाल 9 शहरों में 5G की सेवाएं शुरू हैं। इनमें 8 शहरों में एयरटेल और 4 शहरों में जियो की 5G सेवाएं लागू हैं। एयरटेल की 5G सर्विस – दिल्ली, वाराणसी, नागपुर, बैंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई और सिलिगुरी में शुरू हो चुकी है। वहीं जियो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी जैसे चार शहरों में 5G शुरू कर चुका है। आने वाले दिनों यह संख्या आगे बढ़ती रहेगी। एक अनुमान के मुताबिक पूरी दुनिया में 2025 तक 360 करोड़ 5G कनेक्शन होंगे। वहीं 2027 तक 5G कनेक्शन बढ़कर 440 करोड़ हो जाएँगे।

किस-किस देश में है 5G

यह भी पढ़ें : BSNL 5G Launch: Airtel-Jio की टेंशन बढ़ाने आ रहा BSNL 5G, इस दिन लॉन्च होगी 5जी सर्विस

यह भी पढ़ें : How To Activate Airtel 5G : देश में शुरू हुआ 5G, Airtel यूजर्स ऐसे करें 5G एक्टिवेट