Airtel और Jio ने शुरू की 5G सेवाएं, भारत समेत इन देशों में चलता है रॉकेट की स्पीड से 5G इंटरनेट

5G in India : भारत में 1 अक्टूबर से 5G सेवाएं शुरू हो गई हैं। भारत में सबसे पहले Airtel ने 5G शुरु किया। इसके बाद Jio ने भी 5G सेवाएं शुरू कर दी है।

Join Us icon

भारत में एयरटेल और जियो ने अपनी-अपनी 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अक्टूबर 2022 को भारत में 5G सेवाओं को लॉन्च किया था। एक अक्टूबर से एयरटेल ने देश के आठ शहरों (दिल्ली, वाराणसी, नागपुर, बैंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई और सिलिगुरी) अपनी 5G सेवाएं शुरू की थी। अब रिलायंस जियो ने भी दशहरे से चार शहरों (मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी) से अपनी 5G सेवाएं शुरू कर दी है। रिलायंस जियो का कहना है कि वह साल 2023 के अंत तक देश के सभी हिस्सों में 5G शुरू कर देगा। वहीं एयरटेल का कहना है कि वह मार्च 2024 तक पूरे देश में 5G सर्विस शुरू कर देगा। वहीं Vodafone Idea (Vi) ने अब तक 5G सेवा शुरू नहीं की है। भारत में फिलहाल 9 शहरों में ही 5G नेटवर्क मौजूद हैं। आज हम आपको बताएंगे कि 5G क्या है और यह दुनियाभर में कहां-कहां और कब मौजूद हैं।

5G क्या है

5G सेल्यूलर नेटवर्क की पांचवी पीढ़ी है। यह 4G नेटवर्क की तुलना में 100 गुना फास्ट है। यह लोगों और बिजनेस (व्यापार) के लिए असिमित मौके लेकर आएगा। 5G नेटवर्क से फ़ास्ट कनेक्टिविटी स्पीड, अल्ट्रा लो लेटेंसी और ज़्यादा बैंडविर्थ मिलेगी। इसके साथ ही यह इंडस्ट्री रेवेल्यूशन के साथ-साथ डे-टू-डे एक्सपीरियंस को बढ़ाएगा। इसके साथ ही फ्यूचरिस्टिक सेवाएं जैसे – ई- हेल्थ, कनेक्टेड व्हीकल और ट्रैफ़िक सिस्टम, एडवांस मोबाइल क्लाउड गेमिंग और ई-एजुकेशन को बढ़ावा मिलेगा।

5G Services Launched in India by Modi in IMC 2022

5G क्यों अलग है

5G उन्हीं रेडियो फ्रीक्वेंसी पर चलता है जो आपके मौदूदा स्मार्टफोन, वाई-फाई नेटवर्क और सेटेलाइट कॉम्यूनिकेशन में उपयोग किए जा रहे हैं, लेकिन यह टेक्नोलॉजी फ्यूचरिस्टिक है।
5G की मदद से यूज़र्स कुछ ही सेकेंड में HD मूवी को डाउनलोड कर सकते हैं। 5G की मदद से बिना लैग के चीजें कनेक्ट हो सकेंगी। 5G की मदद से दूर से ही चीजें रियल टाइम कंट्रोल की जा सकती हैं।

भारत में कितने शहरों में है 5G

भारत में फ़िलहाल 9 शहरों में 5G की सेवाएं शुरू हैं। इनमें 8 शहरों में एयरटेल और 4 शहरों में जियो की 5G सेवाएं लागू हैं। एयरटेल की 5G सर्विस – दिल्ली, वाराणसी, नागपुर, बैंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, चेन्नई और सिलिगुरी में शुरू हो चुकी है। वहीं जियो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और वाराणसी जैसे चार शहरों में 5G शुरू कर चुका है। आने वाले दिनों यह संख्या आगे बढ़ती रहेगी। एक अनुमान के मुताबिक पूरी दुनिया में 2025 तक 360 करोड़ 5G कनेक्शन होंगे। वहीं 2027 तक 5G कनेक्शन बढ़कर 440 करोड़ हो जाएँगे।

5g plans price in India will be similar to 4G report 5g launch next month diwali 2022

किस-किस देश में है 5G

  • यूनाइडेट अमेरिका – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • कनाडा – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • मैक्सिको – 2022 में शुरु हुआ 5G
  • डोमिनिकन रिपब्लिक – 2021 में शुरु हुआ 5G
  • बहमास – 2017 में शुरु हुआ 5G
  • होंडुरास – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • कोस्टा रिका – 2021 में शुरु हुआ 5G
  • गौटेमाला – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • चिल्ली – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • अर्जेंटीना – 2021 में शुरु हुआ 5G
  • ब्राज़ील – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • कोलंबिया – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • पराग – 2018 में शुरु हुआ 5G
  • बोलिविया – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • अरुवा – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • साउथ कोरिया – 2018 में शुरु हुआ 5G
  • जापान – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • चाइना – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • क़तर – 2016 में शुरु हुआ 5G
  • कुवैत – 2018 में शुरु हुआ 5G
  • यूनाइटेड अरब अमीरात – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • ओमान – 2021 में शुरु हुआ 5G
  • नेपाल – 2022 में शुरु हुआ 5G
  • भारत – 2022 में शुरु हुआ 5G
  • इंडोनेशिया – 2018 में शुरु हुआ 5G
  • ब्रुनेई – 2022 में शुरु हुआ 5G
  • तुकी – 2018 में शुरु हुआ 5G
  • जॉर्जिया – 2021 में शुरु हुआ 5G
  • वियतनाम – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • इरान – 2021 में शुरु हुआ 5G
  • इज़रायल – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • जॉर्डन – 2022 में शुरु हुआ 5G
  • थाइलैंड – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • ताइवान – 2020 में शुरु हुआ 5G

यह भी पढ़ें : BSNL 5G Launch: Airtel-Jio की टेंशन बढ़ाने आ रहा BSNL 5G, इस दिन लॉन्च होगी 5जी सर्विस

  • सिंगापुर – 2018 में शुरु हुआ 5G
  • फ्लीपींस – 2018 में शुरु हुआ 5G
  • बांग्लादेश – 2021 में शुरु हुआ 5G
  • भूटान – 2021 में शुरु हुआ 5G
  • मलेशिया – 2022 में शुरु हुआ 5G
  • पाकिस्तान – 2023 तक शुरू हो सकती है 5G
  • साऊदी अरब – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • बेहरान – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • कजाकिस्तान – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • श्रीलंका – 2017 में शुरु हुआ 5G
  • कंबोडिया – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • तजाकिस्तान – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • साउथ अफ़्रीका – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • नाइजिरिया – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • सेनेगल – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • इजिप्ट – 2019 में शुरु हुआ 5G

यह भी पढ़ें : How To Activate Airtel 5G : देश में शुरू हुआ 5G, Airtel यूजर्स ऐसे करें 5G एक्टिवेट

  • मोरोक्को – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • अंगोलाकॉन्गो – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • तुनिशिया – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • केन्या – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • तनजानिया – 2022 में शुरु हुआ 5G
  • मैडागास्कर – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • यूगांडा – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • इथोपिया – 2022 में शुरु हुआ 5G
  • लेसोथो – 2022 में शुरु हुआ 5G
  • टोगो – 2022 में शुरु हुआ 5G
  • जिम्वाव्बे – 2022 में शुरु हुआ 5G
  • नॉर्वे – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • जर्मनी – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • चेक रिपब्लिक – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • यूनाइटेक किंगडम – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • इटली – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • स्विट्ज़रलैंड – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • स्पेन – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • ऑस्ट्रिया – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • फ़िनलैंड – 2018 में शुरु हुआ 5G
  • रूस – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • लक्समबर्ग – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • सलोवाक्या – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • सलोवेनिया – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • आयरलैंड – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • फरो आइसलैंड – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • चैनल आइसलैंड – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • साइप्रस – 2021 में शुरु हुआ 5G
  • बेलारूस – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • रोमानिया – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • बुल्गारिया – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • सर्बिया – 2018 में शुरु हुआ 5G
  • ग्रिस – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • हंगरी – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • क्रोशिया – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • स्विडन – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • पोलेंड – 2018 में शुरु हुआ 5G
  • पुर्तगाल – 2018 में शुरु हुआ 5G
  • फ़्रांस – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • एस्टोनिया – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • लटाविया – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • लिथुआनिया – 2022 में शुरु हुआ 5G
  • डेनमार्क – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • अजरबेजान – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • आइसलैंड – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • नीदरलैंड – 2020 में शुरु हुआ 5G
  • मोनाको – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • बेल्जियम – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • माल्ता – 2021 में शुरु हुआ 5G
  • ऑस्ट्रेलिया – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • न्यूज़ीलैंड – 2019 में शुरु हुआ 5G
  • ग्वाम – 2019 में शुरू हुआ 5G

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here