भारत की सबसे बड़े टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद अभ जियो के सबसे कम रिचार्ज की कीमत बढ़ाकर 19 रुपये की जा रही है जो कि एक ‘ऐड-ऑन-पैक’ पैक है, इसकी कीमत पहले 15 रुपये थी। यानी लगभग 25 प्रतिशत अधिक अब आपको इसके लिए चुकाने होंगे। वहीं, कंपनी ने ऐलान किया है कि प्लान की बढ़ी हुई कीमतें 3 जुलाई, 2024 से प्रभावी होंगी। यानी आपके पास कम कीमत में रिचार्ज कराने के लिए 3 जुलाई तक का अवसर है। वहीं, माना जा रहा है कि जियो के बाद अब एयरटेल और वीआई जैसे अन्य ऑपरेटरों द्वारा भी इसी तरह की बढ़ोतरी किए जाने की उम्मीद है।
इस लेख में:
जियो प्रीपेड प्लान की नई और पुरानी कीमतें
मौजूदा प्लान की कीमत (रुपये) | लाभ (अनलिमिटेड वॉयस और एसएमएस प्लान) | वैधता (दिन) | नए प्लान की कीमत (रुपये) |
155 | 2 GB | 28 | 189 |
209 | 1 GB/day | 28 | 249 |
239 | 1.5 GB/day | 28 | 299 |
299 | 2 GB/day | 28 | 349 |
349 | 2.5 GB/day | 28 | 399 |
399 | 3 GB/day | 28 | 449 |
479 | 1.5 GB/day | 56 | 579 |
533 | 2 GB/day | 56 | 629 |
395 | 6 GB | 84 | 479 |
666 | 1.5 GB/day | 84 | 799 |
719 | 2 GB/day | 84 | 859 |
999 | 3 GB/day | 84 | 1199 |
1559 | 24 GB | 336 | 1899 |
2999 | 2.5 GB/day | 365 | 3599 |
15 | 1 GB | base plan | 19 |
25 | 2 GB | base plan | 29 |
61 | 6 GB | base plan | 69 |
जियो पोस्टपेड प्लान की नई और पुरानी कीमतें
मौजूदा प्लान की कीमत (रुपये) | लाभ (अनलिमिटेड वॉयस और एसएमएस प्लान) | वैधता (दिन) | नए प्लान की कीमत (रुपये) |
299 | 30 GB | bill cycle | 349 |
399 | 75 GB | bill cycle | 449 |
जियो ने 5G अनलिमिटेड डाटा को महंगे प्लान तक किया सीमित
जियो ने पुष्टि की है कि उसकी 5G अनलिमिटेड डाटा सुविधा अब केवल उन ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगी जिनके प्लान में प्रतिदिन 2GB या उससे ज्यादा डाटा मिलेगा। कंपनी ने भारत में अपने सबसे फास्ट 5G रोलआउट को लेकर कहा कि जियो देश में स्टैंडअलोन 5G तकनीक का इस्तेमाल करने वाला एकमात्र ऑपरेटर भी है।
जियोफोनन और जियोभारत यूजर्स के लिए नहीं हुआ टैरिफ हाइक
आपको बता दें कि कैरियर जियोफोन और जियोभारत यूजर्स के लिए टैरिफ नहीं बढ़ाया जाएगा। वहीं, Jio ने सिर्फ प्लान की कीमत बढ़ाई है। लेकिन, प्लान के साथ मिलने वाले फायदों में बदलाव नहीं किया है। यानी जो डाटा, एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा पहले मिलती थी अब भी वही रहेगी।
जियो ने दो नए एप्लिकेशन किए लॉन्च
जियो ने प्लान की कीमत बढ़ाने के साथ ही जियोसेफ और जियोट्रांसलेट नाम के दो ऐप्स को पेश किया है। जियोसेफ एक संचार ऐप है जिसमें कॉलिंग, मैसेजिंग, फाइल शेयरिंग और बहुत कुछ की सुविधा दी जाएगी। इसका सबसे खास फीचर इसकी “क्वांटम सिक्योरिटी” होगी। कंपनी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है, लेकिन पुष्टि की है कि इस ऐप में मासिक सदस्यता की कीमत 199 रुपये होगा।
दूसरा एप्लीकेशन, JioTranslate, एक “AI-संचालित” संचार ऐप है जो वॉयस कॉल, वॉयस मैसेज, टेक्स्ट और इमेज का अनुवाद कर सकता है। इस सर्विस की कीमत 99 रुपये प्रति माह रखी गई है। सौभाग्य से, Jio यूजर्स इन दोनों सेवाओं का लाभ एक साल के लिए निःशुल्क उठा सकते हैं।
“Wow, Jio’s price hike is a real shocker! 📱 Increasing prepaid and postpaid plan costs will definitely impact users. The launch of JioSafe and JioTranslate apps is intriguing though! 🚀 #TelecomNews”