शाओमी आने वाले महीनों में नया मोबाइल Xiaomi 14T Pro लॉन्च कर सकता है। यह एनबीटीसी सर्टिफिकेशन और कैमरा एफवी 5 जैसी साइट पर नजर आया है। जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की खबर जोर पकड़ रही है। बता दें कि यह फोन चीन में दस्तक दे सकता है। जबकि इंडिया में इसके आने की संभावना कम है। आइए, आगे जानते हैं दोनों लिस्टिंग प्लेटफार्म में क्या जानकारी सामने आई है।
इस लेख में:
Xiaomi 14T Pro एनबीटीसी लिस्टिंग
- आगामी Xiaomi स्मार्टफोन ने 2407FPN8EG मॉडल नंबर के साथ NBTC सर्टिफिकेशन पर स्पॉट किया गया है।
- लिस्टिंग में पुष्टि हुई है कि ब्रांड नए स्मार्टफोन को Xiaomi 14T Pro नाम के साथ लॉन्च कर सकता है।
- एनबीटीसी सर्टिफिकेशन के अनुसार आगामी Xiaomi 14T Pro में GSM /WCDMA/LTE/NR कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिल सकता है।
- बता दें कि नाम, मॉडल नंबर और कनेक्टिविटी के अलावा इस प्लेटफार्म पर अन्य कोई स्पेसिफिकेशंस की डिटेल नहीं है।
Xiaomi 14T Pro कैमरा एफवी 5 लिस्टिंग
- Xiaomi 14T Pro स्मार्टफोन को कैमरा एफवी 5 डेटाबेस में भी देखा गया है।
- डिवाइस में f/1.6 अपर्चर, 12.6MP पिक्सल बिनिंग और OIS के साथ प्राइमरी रियर कैमरा की जानकारी मिली है।
- 12.6MP पिक्सल बिनिंग के शामिल होने से पता चलता है कि नया डिवाइस 50MP प्राइमरी लेंस वाला हो सकता है।
- फोन में f/2.0 अपर्चर वाला सेल्फी कैमरा मिलने की बात भी सामने आई है। जो 8.1MP पिक्सल-बिन्ड इमेज कैप्चर करने की क्षमता वाला बताया गया है।
- रिपोर्ट के अनुसार मोबाइल में फ्लैगशिप लेवल एक्सपीरियंस के लिए पूर्व मॉडल्स की तरह Leica सपोर्ट वाला कैमरा मिल सकता है।
Xiaomi 14T Pro के डिटेल्स (संभावित)
- लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Xiaomi 14T सीरीज के अगस्त या सितंबर में लॉन्च होने की उम्मीद है।
- आगामी Xiaomi 14T Pro को MediaTek Dimensity 9300 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह 4नैनोमीटर प्रक्रिया पर बेस्ड है। इसमें 3.25GHz तक की हाई क्लॉक स्पीड मिल सकती है।
- Xiaomi 14T सीरीज भारत में पेश होने की उम्मीद कम है क्योंकि ब्रांड ने Xiaomi 12T और Xiaomi 13T सीरीज को भी देश में पेश नहीं किया है।