5G Phones की डिमांड भारत में तेजी से बढ़ रही है। जो भी व्यक्ति नया स्मार्टफोन खरीद रहा है, उसकी यही प्राथमिकता है कि मोबाइल में 5जी कनेक्टिविटी भी मिले। अगर बढ़िया स्पेसिफिकेशन्स वाले 5जी फोन सस्ते रेट में मिल जाए तो ऐसा मौका कोई नहीं छोड़ना चाहेगा। ऐसी ही एक 5जी फोन की बेस्ट डील हम आपके लिए लेकर आए हैं जिसमें Samsung Galaxy F34 5G अपने लॉन्च प्राइस से 4,500 रुपये तक सस्ता मिल रहा है।
इस लेख में:
Samsung Galaxy F34 5G प्राइस
गौरतलब है कि यह सैमसंग 5जी फोन अगस्त महीने में इंडिया में लॉन्च हुआ था। इसे दो मैमोरी वेरिएंट्स में लाया गया था जिसकी शुरूआती कीमत 18,999 रुपये थी। लेकिन अब लॉन्च के सिर्फ 2 महीने बाद ही आप इसे 4,500 रुपये तक सस्ते दाम पर खरीद सकते हैं। इस नए रेट में कंपनी द्वारा दी जा रही 2,500 रुपये की छूट तथा बैंक ऑफर्स पर मिल रहा 2,000 रुपये का मैक्सिमम डिस्काउंट दोनों शामिल हैं।
Samsung Galaxy F34 5G डिस्काउंट
मैमोरी वेरिएंट | लॉन्च प्राइस | डिस्काउंट | सेल प्राइस |
6GB RAM + 128GB Storage | ₹18,999 | ₹2,500 | ₹16,499 |
8GB RAM + 128GB Storage | ₹20,999 | ₹2,500 | ₹18,499 |
Samsung Galaxy F34 5G ऑफर्स
बैंक ऑफर | सैमसंग वेबसाइट | फ्लिपकार्ट |
₹1500 इंस्टेंट डिस्काउंट | HDFC Credit/Debit Card | |
10% Cash Back | Axis Bank Credit Card | |
10% डिस्काउंट (अधिकतम ₹1500) | Bank of Baroda Credit Card | |
10% डिस्काउंट (अधिकतम ₹2000) | Bank of Baroda Credit Card EMI | |
10% डिस्काउंट (अधिकतम ₹1250) | ICICI Bank Debit Card | |
10% डिस्काउंट (अधिकतम ₹2000) | ICICI Bank Debit Card EMI | |
10% डिस्काउंट (अधिकतम ₹2000) | ICICI Bank Credit Card EMI | |
10% डिस्काउंट (अधिकतम ₹1500) | IDFC FIRST Bank Credit Card | |
10% डिस्काउंट (अधिकतम ₹2000) | IDFC FIRST Bank Credit Card EMI | |
10% डिस्काउंट (अधिकतम ₹1500) | Yes Bank Credit Cards | |
10% डिस्काउंट (अधिकतम ₹2000) | Yes Bank Credit Card EMI |
फ्लिपकार्ट पर जानें के लिए यहां क्लिक करें।
सैमसंग वेबसाइट ओपन करने के लिए यहां क्लिक करें।
नोट : उपरोक्त ऑफर्स कब तक वैध रहेंगे इस बारे में कुछ भी पुख्ता नहीं कहा जा सकता है। संभव है कि बैंक कार्ड्स पर मिल रही डील्स में बदलाव कर दिए जाऐं।
Samsung Galaxy F34 5G स्पेसिफिकेशन्स
- 11 5G Bands
- Samsung Exynos 1280
- 25W 6,000mAh battery
- 13MP Selfie Camera
- 50MP Triple Rear Camera
- 6.5″ 120Hz AMOLED Display
डिस्प्ले : यह सैमसंग स्मार्टफोन 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिस्प्ले सपोट करता है। स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। कंपनी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया है।
प्रोसेसर : यह फोन एंड्राइड 13 पर लॉन्च हुआ है जो वनयूआई 5.1 पर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस स्मार्टफोन में 5नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना एक्सनॉस 1280 ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है।
मैमोरी : Samsung Galaxy F34 5G फोन इंडिया में 6जीबी रैम और 8जीबी रैम वेरिएंट्स में उपलब्ध है। ये दोनों मॉडल 128जीबी स्टोेरेज सपोर्ट करते हैं जिन्हें 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा : फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर + 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस + 2 मेगापिक्सल मैक्रो सेंसर दिया गया है। वहीं फ्रंट पैनल पर 13 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है।
बैटरी : सैमसंग गैलेक्सी एफ34 5जी फोन में 6,000एमएएच बैटरी दी गई है। इस तगड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए मोबाइल फोन को वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस किया गया है।
5जी बैंड्स : बेहतर 5जी कनेक्टिविटी के लिए फोन में 11 5जी बैंड सपोर्ट दिया है। इनमें N1(2100), N3(1800), N5(850), N7(2600), N8(900), N28(700), N38(2600), N40(2300), N41(2500) और N78(3500) शामिल है।
फीचर्स : यह सैमसंग फोन 4 साल की ओएस अपडेट और 5 साल की सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है। इसमें Dolby Atmos, डुअल सिम 5G, 4G, ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे ऑप्शन मिल जाते हैं।