2029 तक इंडिया आ रहा 6G, सरकार ने खुद किया ऐलान

Join Us icon

भारत में 5G आए हुए अभी ज्यादा समय नहीं हुआ लेकिन, अभी से इंडिया में 6G लाए जाने की बातें सामने आने लगी हैं। दरअसल, भारत में 6G लॉन्च करने को लेकर एक बड़ा अपडेट टेलीकॉम मिनिस्ट्री द्वारा सामने आया है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि 2029 तक भारत में 6G दस्तक दे चुका होगा। इसके अलावा टेलीकॉम सेक्टर की स्थिति के बारे में भी जानकारी दी गई है।

2029-30 तक आएगा 6जी

डेकन हैराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार केंद्रीय आईटी एवं दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि भारत 5G को लेकर काफी तेजी से प्रगति कर रहा है। इसके बाद भारत की नजर 6G पर होगी। अश्विनी वैष्णव ने भारत स्टार्टअप समिट एंड एक्पो के आयोजन के दौरान मीडिया को बताया कि 2029 तक भारत में 6G को लाने की तैयारी कर ली गई है। वहीं, उन्होंने कहा कि 6जी भारत में 2029-30 तक आ जाएगा।

6g internet speed 100 times faster than 5g network

टेलीकॉम मिनिस्ट्री ने कहा कि भारत में 5G को 1 अक्टूबर 2022 को रोल आउट करना शुरू किया गया था। वहीं, उस समय यह देश के 13 शहरों में एक साथ लॉन्च किया गया। साथ ही दिसंबर 2023 तक भारत के 200 शहरों में 5G लाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अब तक यह उससे कहीं आगे पहुंच गया है। इस समय लगभग देश के 397 शहरों में 5G लाइव हो चुका है। वहीं, उन्होंने कहा कि दुनिया में अभी तक किसी ने भी इतनी तेजी से 5G का विस्तार नहीं देखा है।

इसके अलावा एक रिपोर्ट की मानें तो साल 2025 तक भारत में 30 करोड़ से ज्यादा लोग 5G का इस्तेमाल कर रहे होंगे। इसके बारे में कहा गया है कि 5जी सर्विसेज के विस्तार में और तेजी रिटेल में तेजी के बाद आएगी।

गौरतलब है कि इंडिया से पहले पश्चिम में बर्लिन भी 6जी के सफल टेस्ट का गवाह बन चुका है। वहीं LG ने टेराहर्ट्ज (THz) स्पेक्ट्रम का यूज़ करते हुए ट्रांसमिशन और रिसेप्शन का सफल प्रदर्शन किया था। wireless 6G terahertz के इस टेस्ट में यूरोपियन रिसर्च लैब Fraunhofer-Gesellschaft भी शामिल रही है। बता दें कि इस टेस्ट के दौरान एक बिल्डिंग की छत पर से तकरीबन 100 मीटर दूर डाटा का ट्रांसफर किया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here