5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सस्ता Redmi 10A, कम कीमत में मिलेंगे बड़े फीचर्स

शाओमी का लेटेस्ट Redmi 10A स्मार्टफोन एंट्री लेवल MediaTek Helio G25 SoC के साथ लॉन्च किया गया है।

Join Us icon
cheap mobile phone Redmi 10A india launch on 20 april in rs 7000 budget

Xiaomi ने होम मार्केट चीन में चुपके से अपने सब-ब्रांड Redmi का नया बजट स्मार्टफोन – Redmi 10A को लॉन्च कर दिया है। शाओमी का लेटेस्ट Redmi 10A स्मार्टफोन एंट्री लेवल MediaTek Helio G25 SoC के साथ आता है। हालांकि इस साल कंपनी ने इस स्मार्टफोन को एक बड़े अपडेट के साथ लॉन्च किया है। यह कंपनी का फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने वाला सबसे अफोर्डेबल स्मार्टफोन है। रेडमी के इस फोन को बड़ी डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च किया है। यहां हम आपको Redmi 10A स्मार्टफोन की कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स के बार में बता रहे हैं।

Redmi 10A कीमत

Redmi 10A स्मार्टफोन को तीन कंफिग्रेशन – 4GB + 64GB, 4GB + 128GB, और 6GB + 128GB में पेश किया है। इस स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट को 649 RMB (करीब 7,740 रुपये) में पेश किया है। इसके साथ ही 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट वाले Redmi 10A स्मार्टफोन को RMB 799 (करीब 9,500 रुपये) और RMB 899 (करीब 10,720 रुपये) की क़ीमत में पेश किया गया है।

Redmi 10A

Redmi 10A स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Redmi 10A स्मार्टफोन को 6.53-इंच HD+ LCD डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। इस डिस्प्ले का रेजलूशन 1600 × 720 पिक्सल, ब्राइटनेस 400 निट्स और आस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। इस डिस्प्ले में सेल्फी कैमरा के लिए वाटरड्रॉप स्टायल नॉच दिया गया है। Redmi 10A स्मार्टफोन को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक Helio G25 प्रोसेसर के साथ PowerVR8320 GPU से लैस किया गया है। रेडमी का यह फोन एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है।

Redmi 10A स्मार्टफोन 13MP रियर कैमरा और LED फ्लैश के साथ पेश किया गया है। लेटेस्ट Redmi 10A स्मार्टफोन का कैमरा मॉड्यूल Redmi 10C और Redmi 10 जैसा दिखाई देता है। इस फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फ़ी कैमरा दिया गया है। Redmi 10A स्मार्टफोन को 5000mAh की बैटरी के साथ पेश किया गया है, जिसमें 10W चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। इस फोन में माइक्रो-USB पोर्ट मिलता है। इस फोन में डेडिकेट माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट, रियर फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है। यह भी पढ़ें : Poco X4 Pro 5G स्मार्टफोन भारत में 64MP प्राइमरी कैमरा और Snapdragon 695 प्रोसेसर के साथ लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Redmi 10A स्मार्टफोन को तीन कलर ऑप्शन – ब्लैक, ब्लू और सिल्वर में पेश किया गया है। रेडमी के इस फोन का वजन 194 ग्राम और साइज 164.9 × 77 × 9.0mm है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए Dual-SIM, 4G, WiFi (2.4GHz only), Bluetooth 5.0, GPS, AGPS, और Beidou दिया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy A33 5G और Galaxy A73 5G स्मार्टफोन भारत में 29 मार्च को होंगे लॉन्च, जानें क्या होगी खासियत

लेटेस्ट वीडियो : कैसा है Asus 8z स्मार्टफोन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here